Stocks on Brokerage Radar Today: फिनिक्स मिल्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीआई और थर्मेक्स पर आज ब्रोकर्स ने खेला दांव

आज दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की नजरें PHOENIX MILLS, ICICI Bank, TCI, Thermax और Axis Bank जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। जबकि फिनिक्स मिल्स पर सीएलएसए ने अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1,688 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ऑटो सेक्टर पर नोमुरा का कहना है कि छोटी कारों की मांग कमजोर हो रही है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 10:09 AM
Jefferies ने Midcaps स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने TCI, Thermax, Supreme Industries, Crompton Consumer पर दांव लगाने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Brokerage stocks : दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज रोजाना अपने निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। सीएनबीसी-आवाज़ और सीएनबीसी-टीवी-18 के मुताबिक आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें PHOENIX MILLS, ICICI Bank, TCI, Thermax और Axis Bank जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज के लिए ब्रोकरेजेज के टॉप कॉल्स-

    CLSA ON PHOENIX MILLS

    सीएलएसए ने फिनिक्स मिल्स पर अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य मूल्य 1,688 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि नवंबर में सेम स्टोर खपत 27% से ज्यादा रही है। इस तरह देखा जाये तो स्टोर में खपत ग्रोथ प्री-कोविड स्तर से ज्यादा देखने को मिली। इसकी स्टोर ग्रोथ आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। इतना ही नहीं मिडियम टर्म में रेंटल ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है। इसके अलावा डिस्क्रिशनरी कंजम्प्शन में कंपनी की मजबूत पकड़ है।

    Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले एचसीएल टेक, मैक्रोटेक डेवलपर्स, इंफोसिस, ऑयनॉक्स विंड और अन्य स्टॉक्स


    Banking Sector

    मॉर्गन स्टेनली का बैंकिंग सेक्टर पर कहना है कि निरंतर विकास और सौम्य क्रेडिट साइकल के कारण इस सेक्टर में एक और मजबूत वर्ष की उम्मीद की जा सकती है। ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) में री-रेटिंग के कारण मजबूत ट्रैक्शन देखने को मिलेगा।

    Auto Sector

    नोमुरा का कहना है कि छोटी कारों की मांग कमजोर होने के संकेत दिख रहे हैं। इसलिए उनका मानना है कि छोटी कारों पर छूट बढ़ रही है।

    Jefferies on Midcaps

    जेफरीज ने मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने TCI, Thermax, Supreme Industries, Crompton Consumer, CMS Info, Aavas, Anupam Rasayan, Kajaria, JK Laxmi जैसे शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।