Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले एचसीएल टेक, मैक्रोटेक डेवलपर्स, इंफोसिस, ऑयनॉक्स विंड और अन्य स्टॉक्स

त्रिवेणी इंजीनियरिंग में आज बड़ी ब्लॉक डील होने की संभावना के चलते इस स्टॉक पर नजरें रहेंगी। जबकि आरबीआई पॉलिसी की कल हुई घोषणा के बाद बैंकिंग स्टॉक्स पर भी नजरें रहेंगी। वहीं आज वीकली एक्सपायरी वाले दिन HCL Tech, Macrotech Developers, Infosys, Inox Wind जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों को नजरें रखनी चाहिए

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 9:20 AM
Infosys ने 9,300 करोड़ रुपये के अपने चौथे शेयर बायबैक की शुरुआत की। ये बायबैक में खुले बाजार होगा जिसमें प्रति इक्विटी शेयर की कीमत 1,850 रुपये से अधिक नहीं होगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks to Watch: कच्चे तेल में लगातार चौथे दिन तेज गिरावट देखने को मिली है। डिमांड घटने की आशंका से भाव 78 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। चार दिन में क्रूड करीब 11% गिरा है। इसकी वजह से OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में रौनक देखने को मिल सकती है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग में आज बड़ी ब्लॉक डील होने की संभावना के चलते इस स्टॉक पर नजरें रहेंगी। कल हुई आरबीआई पॉलिसी की घोषणा के बाद बैंकिंग स्टॉक्स पर भी नजरें रहेंगी। कौन से स्टॉक्स आज फोकस में रहेंगे इस पर बाजार का ध्यान रहेगा। जबकि आज वीकली एक्सपायरी वाले दिन HCL Tech, Macrotech Developers, Infosys, Inox Wind और इन स्टॉक्स पर निवेशकों को नजरें रखनी चाहिए

    Inox Wind

    कंपनी ने 0.01 प्रतिशत नॉन कन्वर्टिबल, नॉन -क्यूम्युलेटिव, 10 रुपये के रिडीमेबल प्रिफरेंस शेयरों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर आइनॉक्स लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड को 600 करोड़ रुपये में आवंटित किया। कंपनी ने गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स को एडवांसेज के रूप में 623 करोड़ रुपये चुकाए।

    Infosys


    भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने 9,300 करोड़ रुपये के अपने चौथे शेयर बायबैक की शुरुआत की। बायबैक में खुले बाजार से 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर की कीमत 1,850 रुपये से अधिक नहीं होगी।

    Eveready Industries

    एवरेडी इंडस्ट्रीज ने 14 फरवरी, 2023 से बिबेक अग्रवाल को नया सीएफओ नियुक्त किया। । उन्होंने इंद्रनील रॉय चौधरी और बिभु रंजन साहा की जगह ली।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    Metro Brands

    कंपनी ने क्रावेटेक्स ब्रांड्स (Cravatex Brands) का 100 प्रतिशत अधिग्रहण पूरा किया।

    VA Tech Wabag

    कंपनी ने पंकज मल्हान को 07 दिसंबर से डिप्टी एमडी और ग्रुप सीईओ नियुक्त किया । कंपनी ने 07 दिसंबर से राजीव मित्तल को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नामित किया।

    Macrotech Developers

    मैक्रोटेक डेवलपर्स ने क्यूआईपी ऑफर फ्लोर प्राइस 1,022.75 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी और बेचने वाले शेयरधारक फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर सकते हैं।

    HCL Tech

    HCLTech ने क्रिटिकल 5G एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस डिलीवर करने के लिए Intel और Mavenir के साथ हाथ मिलाया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।