सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

TRIVENI ENGINEERING पर आज कैप्टन ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी में 1.7 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील संभव है। कंपनी के प्रोमोटर ध्रुव साहनी 7% हिस्सा बेच सकते हैं। ध्रुव साहनी ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकते हैं। इस डील की साइज 500 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। लिहाजा इस शेयर पर कैप्टन ने रेड संकेत के साथ ट्रेडिंग की सलाह दी है

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 8:29 AM
Story continues below Advertisement
दोनों कैप्टन द्वारा सुझाये गये इन 20 स्टॉक्स में अपनी सूझ-बूझ और अध्ययन से अपने पसंदीदा स्टॉक चुनकर निवेशक कमाई कर सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    20 stocks for intraday trading: सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में रोजाना बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये जाते हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। सीधा सौदा में दो एक्सपर्ट कैप्टन बनते हैं जिनकी टीम को 10-10 स्टॉक्स या प्लेयर के रूप में बांटा गया है। टीमों के कैप्टन इन स्टॉक्स से संबंधित कंपनियों का अध्ययन, रिसर्च और विश्लेषण करके इस स्टॉक्स में निवेश के लिए ग्रीन या रेड संकेत देते हैं और इस संकेत के पीछे की वजह भी बताते हैं । जानते हैं कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों में आज किन स्टॉक्स को शामिल किया है-

    यतिन मोता की टीम

    1- MACROTECH DEVELOPERS (Green)

    कंपनी ने QIP का फ्लोर प्राइस 1,022.75 रुपये/शेयर तय किया


    2- LUMAX INDUSTRIES (Green)

    कंपनी पुणे के पास चाकन में नया प्रोजेक्ट लगाएगी। कंपनी द्वारा पहले फेज में प्रोजेक्ट पर 175 करोड़ रुपये का निवेश होगा

    3- INOX WIND (Green)

    प्रोमोटर्स ने कंपनी में 623 करोड़ रुपये की पूंजी डाली। फंड का इस्तेमाल गुजरात फ्लोरोकेम का एडवांस चुकाने में होगा

    4- GUJARAT FLUORO (Green)

    आयनॉक्स विंड के प्रोमोटरों ने 623 करोड़ रुपये की पूंजी डाली। फंड का इस्तेमाल कंपनी के एडवांस चुकाने में होगा

    5- AXIS BANK (Green)

    कंपनी की बॉन्ड के जरिए 12000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है

    6- UJJIVAN SMALL FINANCE BANK (Green)

    RBI ने इत्तिरा डेविस की नियुक्ती को मंजूरी दी। इत्तिरा डेविस बैंक की नई MD और CEO होंगी

    7- ONGC (Green)

    कंपनी ने शेल कंपनी के साथ करार किया। दोनों कंपनियां मिलकर CCUS (कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन और स्टोरेज) पर रिसर्च करेंगी

    8- TAMILNAD MERCANTILE BANK (Green)

    कंपनी ने बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के साथ करार किया। लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की मार्केटिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, बिक्री के लिए करार किया गया है

    9- STYLAM (Green)

    ABAKKUS FUND ने बल्क डील के जरिए 3.5 लाख शेयर बेचे

    10- EICHER MOTORS (Green)

    कंपनी के ब्राजील की CKD असेंबली फैसिलिटी में कामकाज शुरू हुआ

     

    आज आरबीआई ने जारी की "मैं हूं ना" पॉलिसी, कोटक एएमसी के निलेश शाह ने ऐसा क्यों कहा

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- TRIVENI ENGG (Red)

    प्रोमोटर ध्रुव साहनी 7% हिस्सा बेच सकते हैं। ध्रुव साहनी ब्लॉक डील के जरिए हिस्सा बेच सकते हैं

    2- METRO BRANDS (Green)

    कंपनी ने Cravatex ब्रांड का अधिग्रहण पूरा किया

    3- IOB (Green)

    MCLR, RLLR में 0.15-0.30% बढ़ाई दें, नई दरें 12 दिसंबर से लागू होंगी

    4- BANK OF INDIA (Green)

    बैंक ने रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट 0.35% बढ़ाया।

    5- IOC (Green)

    4 दिन में करीब 11% गिरा क्रूड का भाव। डिमांड घटने की आशंका से ब्रेंट का भाव $78 के नीचे पहुंच गया

    6- BPCL (Green)

    4 दिन में करीब 11% गिरा क्रूड का भाव। डिमांड घटने की आशंका से ब्रेंट का भाव $78 के नीचे पहुंच गया

    7- ADANI PORT (Green)

    केरल में 130 दिन से चल रहा विरोध प्रदर्शन थमा। आज से पोर्ट निर्माण का काम दोबारा से शुरू होगा

    8- OIL (Green)

    4 दिन में करीब 11% गिरा क्रूड का भाव। डिमांड घटने की आशंका से ब्रेंट का भाव $78 के नीचे पहुंचा

    9- PHOENIX MILLS (Green)

    CLSA ने आउट परफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी, लक्ष्य 1,688 रुपये/शेयर तय किया

    10- NESCO (Green)

    आज इस शेयर में मोमेंटम देखने को मिल सकता है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।