Get App

Piramal Enterprise share price : पीरामल एंटरप्राइज के शेयर 4% गिरे, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय

Piramal Enterprise share price : ब्रोकरेज फर्म्स की स्टॉक पर मिलीजुली राय जेफ़रीज़ ने जहां स्टॉक में सावधानी बरतने की राय दी है। वहीं, एमके ग्लोबल का मानना है कि आगे कंपनी में ग्रोथ की काफी उम्मीद है। जेफ़रीज़ ने पीरामल एंटरप्राइज को अंडरवेट रेटिंग दी है। साथ ही इसके लिए 920 रुपए का लक्ष्य दिया है। जेफ़रीज़ का कहना है कि कंपनी की ब्याज से होने वाली आय लो लेवल पर रह सकती है। वहीं, इसकी कामकाजी लागत ज्यादा रहने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 10:46 PM
Piramal Enterprise share price : पीरामल एंटरप्राइज के शेयर 4% गिरे, जानिए स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज की राय
Piramal Enterprise share price : मोतीलाल ओसवाल ने पीरामल एंटरप्राइज की 'Buy'रेटिंग बनाए रखी है। वहीं, इसका टारगेट प्राइस बदलकर 1280 रुपए कर दिया है

Piramal Enterprise share price : 28 अगस्त को पीरामल एंटरप्राइज के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। एनएसई पर आज ये शेयर 46.55 अंक यानी 4.21 फीसदी टूटकर 1060.10 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। 28 अगस्त को, पीरामल एंटरप्राइजेज (PIEL) ने अपना निवेशक दिवस आयोजित किया (Investor Day)। जिसके दौरान कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि उनका लक्ष्य वित्त वर्ष 2023 के लोन AUM को वित्त वर्ष 2028 दोगुना करके 1.2-1.3 लाख करोड़ रुपए तक करने का है। इसके अलावा इस अवधि में लगभग 3 फीसदी के कंसोलीडेटेड RoA को हासिल करने का भी लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही एक मजबूत रिटेल एनबीएफसी बनने और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस करने की भी बात कही गई।

ब्रोकरेज फर्म्स की स्टॉक पर मिलीजुली राय है। जेफ़रीज़ ने जहां स्टॉक में सावधानी बरतने की राय दी है। वहीं, एमके ग्लोबल का मानना है कि आगे कंपनी में ग्रोथ की काफी उम्मीद है।

ब्रोकरेज की राय

जेफ़रीज़ ने पीरामल एंटरप्राइज को अंडरवेट रेटिंग दी है। साथ ही इसके लिए 920 रुपए का लक्ष्य दिया है। जेफ़रीज़ का कहना है कि कंपनी की ब्याज से होने वाली आय लो लेवल पर रह सकती है। वहीं, इसकी कामकाजी लागत (प्रचालन लागत) ज्यादा रहने की संभावना है जिसके चलते वित्त वर्ष 2023 से 2026 के बीच इसकी RoA (रिटर्न ऑन एसेट) 1.5 फीसदी के नीचे रह सकती है। जेफ़रीज़ ने का ये भी कहना है कि वित्त वर्ष 2024 के बुक वैल्यू के 0.85 गुना पर स्टॉक का रिस्क-रिवार्ड रेशियो भी निवेश के नजरिए अच्छा नहीं लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें