SAMVARDHANA मदरसन,मुथूट फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस और M&M Finance पर आज हैं ब्रोकर्स की नजरें

SAMVARDHANA MOTHERSON, MUTHOOT FINANCE, MANAPPURAM FINANCE, M&M Finance जैसे स्टॉक्स पर आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने अपना नजरिया जाहिर किया है। SAMVARDHANA MOTHERSON पर सीएलएस ने अपनी रेटिंग दी है। वहीं एमएंडएम फाइनेंस पर सीएलएसए और मॉर्गन स्टैनली ने खरीदारी और ओवरवेट रेटिंग दी है। वहीं जेपी मॉर्गन ने परसिस्टेंट पर रेटिंग को घटाया है

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 11:38 AM
PERSISTENT जेपी मॉर्गन ने रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। इन्होंने इस स्टॉक पर 4100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today's Top Brokerage stocks - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस राय दे रहे हैं। वैसे आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें SAMVARDHANA MOTHERSON,MUTHOOT FINANCE, MANAPPURAM FINANCE, M&M Finance जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    CITI ON SAMVARDHANA MOTHERSON

    सिटीन ने SAMVARDHANA MOTHERSON पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 68 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY25 तक ग्रुप रेवेन्यू 3600 करोड़ डॉलर करने का लक्ष्य है। इन्होंने FY25 तक कंपनी का RoCE 40% का अनुमान जताया है। कंपनी के कुल टर्नओवर में ऑटोमोटिव सेगमेंट का योगदान 75% रहेगा। कंपनी मुनाफे का 40% डिविडेंड के तौर पर देगी

    MORGAN STANLEY ON GOLD NBFCs


    मॉर्गन स्टैनली ने GOLD NBFCs पर राय देते हुए कहा कि बैंकों की तरफ NBFCs के लिए कंपीटिशन बढ़ा है। मुथूट फाइनेंस के मुकाबले मणप्पुरम फाइनेंस की स्थिति बेहतर है। मणप्पुरम फाइनेंस में वैल्यूएशन भी आकर्षक है। इन्होंने MANAPPURAM FIN पर ओवरवेट रेटिंग दी है और इसका Target 150 रुपये तय किया है। इसके साथ ही MUTHOOT FIN पर Equal-weight रेटिंग दी है। इसका Target 1,150 रुपये तय किया है।

    Buzzing Stocks: पीबी फिनटेक, M&M फाइनेंशियल सर्विसेज, एनडीटीवी और अन्य स्टॉक्स पर आज रहेगा फोकस

    CLSA On M&M Finance

    सीएलएस ने M&M Finance पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 260 रुपये तय किया है।

    MS On M&M Finance

    एमएस ने M&M Finance पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 275 रुपये तय किया है।

    JP MORGAN ON PERSISTENT

    जेपी मॉर्गन ने परसिस्टेंट पर रेटिंग को घटाया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल कर दिया है। इन्होंने इस स्टॉक पर 4100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।