Stocks to Watch: शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता रिकॉर्ड रन का एक सप्ताह रहा। वहीं पिछले महीने यानी कि नवंबर में 200 से ज्यादा स्मॉलकैप्स शेयरों में 10 से 90 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। वहीं 2 दिसंबर को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते के लिए सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 62,868.5 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 183.35 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 18,696 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को ऑटो, एनर्जी, FMCG में बिकवाली नजर आई। IT, इंफ्रा, फॉर्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला था। वहीं आज बाजार में PB Fintech M and M Financial Services NDTV जैसे स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। इन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से कुछ और स्टॉक्स यहां पर दिये जा रहे हैं। इन पर आपको नजरें बनाये रखनी चाहिए।
सोसाइटी जनरल (Societe Generale) ने पीबी फिनटेक में 26 लाख शेयर खरीदे और मॉर्गन स्टेनली मॉरीशस कंपनी ने 456.4 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 27.3 लाख शेयर खरीदे।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने सात निवेशकों को बेसल-III कॉम्प्लियांट एडिशन टियर-I बॉन्ड आवंटित करके 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी का दूसरी तिमाही का घाटा बढ़कर 11.87 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय मामूली रूप से बढ़कर 61.9 करोड़ रुपये रही।
Mahindra & Mahindra Financial Services
कंपनी ने कहा कि नवंबर 2022 में कारोबार ने लगभग 4,500 करोड़ रुपये के डिस्बर्समेंट के साथ अपनी गति को जारी रखा है। कंपनी ने सकारात्मक मैक्रो वातावरण में सालाना 75% की ग्रोथ दर्ज की है।
कंपनी को 6.7 करोड़ रुपये के दो नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर मुख्य रूप से पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को स्टील ट्यूबलर पोल की आपूर्ति के लिए मिले हैं।
विकास इंडिया ईआईएफ I फंड ने मीडिया कंपनी में 3.89 लाख इक्विटी शेयर (0.6% हिस्सेदारी) खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 414.54 रुपये प्रति शेयर की औसत भाव पर बेची है। सितंबर 2022 तक एनडीटीवी में फंड की 4.42% हिस्सेदारी थी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)