Get App

Top Stock Pics: इन 3 शेयरों को खरीदने पर मिल सकता है 35% रिटर्न, जानें SBI का टारगेट प्राइस

Shares to BUY: शेयर बाजारों में पिछले करीब ढाई महीने से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 9% चढ़ा है। यहां हम आपको 3 ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज ने मौजूदा स्तर से करीब 35% की तेजी आने की उम्मीद जताई है। इन शेयरों में इंफोसिस (Infosys), जेएम फाइनेंशियल (JM Finacials) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शामिल है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 11:21 PM
Top Stock Pics: इन 3 शेयरों को खरीदने पर मिल सकता है 35% रिटर्न, जानें SBI का टारगेट प्राइस
Infosys के शेयर को बीओबी कैपिटल मार्केट्स ने 1760 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ Buy की सलाह दी है

Shares to BUY: शेयर बाजारों में पिछले करीब ढाई महीने से तेजी देखी जा रही है। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 9% चढ़ा है। महंगाई के मोर्च पर राहत, विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी बढ़ने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी रुकने सहित कई कारणों के चलते इस समय बाजार में निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत बना हुआ है। इस बीच कई कंपनियों के चौथी तिमाही के आए मजबूत नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। यहां हम आपको 3 ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज ने मौजूदा स्तर से करीब 35% की तेजी आने की उम्मीद जताई है। इन शेयरों में इंफोसिस (Infosys), जेएम फाइनेंशियल (JM Finacials) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शामिल है।

इंफोसिस (Infosys)

ब्रोकरेज फर्म बीओबी कैपिटल मार्केट्स (BOB Capital Markets) ने इंफोसिस के शेयरों को Buy की सलाह दी है और इसके लिए 1760.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 35.34 फीसदी अधिक है।

जेएम फाइनेंशियल (JM Finacials)

इस शेयर में ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) को मौजूदा स्तर से करीब 32 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को 95.00 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। फिलहाल यह शेयर 71.95 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें