Get App

बजट के पहले आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग के चलते सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों का उछाल

सरकार द्वारा 2022-23 में इकोनॉमिक ग्रोथ 8.0-8.5 प्रतिशत तक कम करने का सुझाव देने के बावजूद ये तेजी नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 2:31 PM
बजट के पहले आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग के चलते सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों का उछाल
ग्लोबल मार्केट में रिलीफ रैली के चलते भी भारतीय बाजार चहक रहे हैं

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 और बीएसई सेंसेक्स 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने से पहले आज यानी 31 जनवरी को शॉर्ट-कवरिंग के चलते तेजी से बढ़े। आज दोपहर के दौरान निफ्टी 279 अंक या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 17,381.5 पर कारोबार कर रहा था, जबकि बीएसई-सेंसेक्स 1.7 प्रतिशत या 963 अंक ऊपर 58,169.4 पर कारोबार कर रहा था। सरकार ने इकोनॉमिक ग्रोथ को 2021-22 में अपेक्षित 9.2 प्रतिशत से 2022-23 में 8.0-8.5 प्रतिशत तक कम करने का सुझाव देने के बावजूद बाजार में बढ़त देखने को मिली।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक बाजार में खरीदारी उन ट्रेडर्स द्वारा नजर आई जिन्होंने निफ्टी में फरवरी डेरिवेटिव सीरीज में बड़े शॉर्ट पोजीशन पर रोल्ड ओवर किया था। निफ्टी के फरवरी के कॉन्ट्रेक्ट में ओपन इंटरेस्ट आठ प्रतिशत घटकर 97.5 लाख हो गया।

बजट से पहले, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने निफ्टी के फरवरी वायदा पर 50,000 से अधिक कॉन्ट्रैक्ट की शुद्ध शॉर्ट पोजीशन ली थी, जो 2022 में अमेरिका में ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की आशंकाओं के बीच उनकी निराशा को दर्शाता है।

पिछले दो हफ्तों में बिकवाली के बाद अब फोकस बजट की तरफ हो गया है। बाजार को उम्मीद है कि सरकार कैपेक्स को बढ़ावा देगी और कंजम्पशन इकोनॉमी को सहायता प्रदान करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें