Get App

शेयर बाजार में आएगी बड़ी तेजी, Nifty इस महीने छू सकता है 17,500 का लेवल: ICICI Securities

ICICI Securities के अनुमान से उलट कुछ फॉरेन ब्रोकर खासकर BofA Securities भारतीय बाजार को लेकर निराशावादी है। BofA Securities का कहना है कि हमें भारतीय कंपनियों के अर्निंग अनुमान में कटौती होती नजर आ सकती है। जिससे बाजार की तेजी के रंग में भंग पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 7:17 AM
शेयर बाजार में आएगी बड़ी तेजी, Nifty इस महीने छू सकता है 17,500 का लेवल: ICICI Securities
ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने पहले Nifty का टारगेट 16600 तय किया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17500 तय कर दिया है

सेंसेक्स-निफ्टी ने 2022 की पहली छमाही में जो कमजोरी आई थी उसकी लगभग आधी भरपाई कर ली है। बाजार की इस तेजी के बाद बाजार के जानकार अब अपने अनुमान में बदलाव कर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने Nifty-50 का टारगेट बढ़ाकर 17500 कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने बताया कि जून से हमें ये देखने को मिला है कि बाजार में हल्के करेक्शन के बाद आने वाली रैली लगातार बड़ी हो रही है जो बाजार में बुनियादी सुधार की ओर संकेत करता है। ऐसे में हमारे सेंटीमेंट में भी सुधार आ रहा है। उम्मीद है कि आने वाले महीने में निफ्टी 17500 का स्तर छू सकता है।

ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने पहले Nifty का टारगेट 16600 तय किया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17500 तय कर दिया है। ICICI Securities का मानना है कि 16000 का मनोवैज्ञानिक लेवल निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। इसके टूटने की आशंका नहीं है।

हर गिरावट पर करें खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें