Coal India में शेयरखान ने दी खरीदारी की सलाह, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

कोल इंडिया का प्रोडक्शन और ऑफटेक उच्च स्तर पर बना हुआ है। हायर कोल ऑफटेक और ई-ऑक्शन प्रीमियम को देखते हुए वित् वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी को अर्निंग अनुमान में बढ़ोतरी की गई है

अपडेटेड Sep 10, 2022 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में एनर्जी की मांग बढ़ने के साथ ही कोयले की मांग भी बढ़ेगी जिसका फायदा कोल इंडिया को भी मिलेगा

मार्केट एनालिस्ट एनर्जी सेक्टर को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत है। देश की इकोनॉमी एक बार फिर गति पकड़ती नजर आ रही है। तमाम इंडस्ट्री की तरफ से आगे हमें क्षमता विस्तार होता नजर आएगा। ऐसे में देश में एनर्जी की मांग बढ़ेगी।

देश के ऊर्जा उत्पादन में अभी भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी कोयले पर आधारित थर्मल पावर प्रोजेक्टस की है। ऐसे में देश में एनर्जी की मांग बढ़ने के साथ ही कोयले की मांग भी बढ़ेगी जिसका फायदा कोल इंडिया को भी मिलेगा।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान कोल इंडिया को लेकर काफी बुलिश नजर आ रहा है। 08 सितंबर 2022 को जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में शेयर खान ने कोल इंडिया को Buy रेटिंग दी है। शेयरखान का कहना है कि ई-ऑक्शन प्रीमियम नोटिफाइड कोल प्राइस से 290 फीसदी ज्यादा है। उम्मीद है कि ई-ऑक्शन के लिए सीमित सप्लाई अंतराष्ट्रीय बाजार में कोयले की ऊंची कीमतों और सिंगल ई-ऑक्शन विंडो के चलते वित्त वर्ष 2023 में ई-ऑक्शन प्रीमियम ऊंचे स्तर पर बना रहेगा।


कोल इंडिया का प्रोडक्शन और ऑफटेक उच्च स्तर पर बना हुआ है। हायर कोल ऑफटेक और ई-ऑक्शन प्रीमियम को देखते हुए वित् वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी को अर्निंग अनुमान में बढ़ोतरी की गई है। कोल इंडिया लागत में कटौती करने पर फोकस कर रही है। जिससे आगे कंपनी के मुनाफे और मार्जिन में सुधार देखने को मिलेगा। अपने इस विश्लेषण के आधार पर शेयरखान ने कोल इंडिया को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 280 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Rain Industries के शेयर 8% लुढ़के, ऊर्जा चिंताओं के बीच कंपनी ने यूरोप में बंद की अपनी ऑपरेटिंग यूनिट

कल के कारोबार में यह स्टॉक एनएसई पर 1.15 रुपये यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 237.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का इंट्राडे हाई 237.95 रुपये था जबकि इंट्राडे लो 233.55 रुपये का था। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 164,707 शेयरों का है।

08 सितंबर 2022 को इस स्टॉक ने 241.85 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 20 दिसबंर 2021 को इस स्टॉक ने 139.20 रुपये का अपना 52 वीक लो छुआ था। वर्तमान में यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 3.04 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि 52 वीक लो 68.46 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 144,515.98 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।