Gail India Shares: सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी गेल इंडिया (Gail India) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 30 फीसदी की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने मंगलवार 20 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। हालांकि उसने गेल इंडिया के शेयरों के लिए अपने टारगेट प्राइस में कटौती की है। ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि रूसी गैस कॉरपोरेशन गैजप्रॉम (Gazprom) से गेल को मिलने वाली गैस सप्लाई में अगले 12 महीने तक चुनौतियां बने रहने का अनुमान है। हालांकि इसी दौरान घरेलू स्तर पर रेगुलेटरी माहौल बेहतर हुआ है, जिसका Gail India को फायदा मिल सकता है।
ICICI सिक्योरिटीज ने गेल इंडिया के शेयरों पर 'खरीदें (BUY)' की रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस 137 रुपये से घटाकर 127 रुपये कर दिया है। गेल इंडिया के शेयर आज 20 दिसंबर को एनएसई पर 0.46% बढ़कर 97.85 रुपये के भाव पर बंद हुए। इस तरह ब्रोकरेज को Gail India के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 30% की तेजी का अनुमान है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "Gazprom की गेल को मिलने वाली गैस सप्लाई मई 2022 से बाधित है और अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। गेल इंडिया ने Gazprom से 2.4mtpa LNG सप्लाई का लंबी अवधि का कॉन्ट्रैक्ट किया हुआ है। कंपनी ने सप्लाई की इस कमी को दूर करने के लिए फर्टिलाइजर और पावर सेक्टर को दी जाने वाली सप्लाई में कटौती की है। साथ ही उसने उत्तर प्रदेश स्थित अपे पैटा पेट्रोकेमिकल प्लांट के यूटिलाइन में कमी की है। हमें वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही तक यह बाधा जारी रहने की उम्मीद है।"
ICICI सिक्योरिटीज ने कहा, "इसी दौरान रेगुलेटरी माहौल बेहतर हुआ है। टैरिफ और कैपेक्स इंक्लूजन के लंबे समय से लंबित मुद्दे पर PNGRB हाल ही में आगे बढ़ा है। इंटीग्रेटेड टैरिफ से ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा। गैस टैरिफ के नए सिस्टम से गेल को फायदा मिलने की उम्मीद है।"
ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हम वित्त वर्ष 2023 और 2024 के अनुमानित EPS में क्रमश 10% और 9% की कमी करते हुए। इसके पीछे तीन कारण है। पहला, कम ट्रेडिंग मार्जिन। दूसरा, पेट्रोकेमिकल का कम वॉल्यूम और तीसरा कम ट्रासंमिशन वॉल्यूम। इसके साथ ही हम इस अपनी BUY रेटिंग दोहराते हैं।"
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।