Share Market: उतार-चढ़ाव भरे माहौल में सेंसेक्स आज 100 अंक लुढ़का, निवेशकों के 51,000 करोड़ रुपये डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 दिसंबर को भारी उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 100 अंक गिरकर 61,700 पर आ गया। वहीं निफ्टी 18,400 के पास बना रहा। उतार-चढ़ाव भरे इस माहौल में शेयर बाजार के निवेशकों के आज करीब 51 हजार करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Dec 20, 2022 पर 3:44 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 287.39 लाख करोड़ रुपये पर आ गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 दिसंबर को भारी उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार देखने को मिला। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय करीब 700 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि बाद में इसने रिकवरी देखने को मिली है और कारोबार खत्म होते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 0.17 फीसदी या 103.90 अंक लुढ़ककर 61,702.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 0.18% फीसदी या 32.85 अंक गिरकर 18,387.60 के स्तर पर आ गया। ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में आज खासतौर से गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 51 हजार करोड़ रुपये घट गई।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप

बाजार में गिरावट के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalisation) आज लुढ़ककर 287.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 19 दिसंबर को 287.90 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में आज करीब 51 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज दिखी सबसे अधिक तेजी


सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। जिन 5 शेयरों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली, उनमें क्रमश: टीसीएस (TCS), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), एक्सिस बैंक (Axis Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultrateh Cement) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का नाम शामिल है। इन शेयरों में 0.43% फीसदी से लेकर 1.26% तक की तेजी देखी गई।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के कुल 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। जिन 5 शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली, उनमें क्रमश: टाटा मोटर्स (Tata Motors), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का नाम शामिल हैं। ये सभी शेयर आज 1.23 फीसदी से लेकर 1.88 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 6 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर LIC का शेयर, एक महीने में 20% उछला, जानें क्यों आ रही तेजी?

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

272 शेयरों में लगा अपर सर्किट

BSE की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 20 दिसंबर को करीब 272 शेयरों ने अपने ऊपरी सर्किट की सीमा को छुआ। जिन शेयरों में अपर सर्किट लगा है, उनमें रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Ltd), टीटागढ़ वैगन्स (Titagarh Wagons), फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेज (Future Consumer Ltd), जिंदल पॉली इनवेस्टमेंट (Jindal Poly Investment), एक्सिसकैड्स टेक्नोलॉजीज (Axiscades Technologies), शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) और जी एम पॉलीप्लास्ट (G M Polyplast) आदि शामिल रहे। इसके अलावा 143 शेयर आज ऐसे भी रहे, जिनमें लोअर सर्किट लगा है।

133 शेयरों ने छुआ अपना नया 52-वीक हाई

कमजोर बाजार में भी आज कम से कम 133 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने आज पिछले एक साल का अपना सबसे ऊंचा स्तर छुआ है। इन शेयरों में एबॉट इंडिया (Abbott India), अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), एक्सिस बैंक (Axis Bank), अपार इंडस्ट्रीज (APAR Industries), कैप्टन पाइप्स (Captain Pipes), जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस (GIC Housing Finance), जी एम पॉलीप्लास्ट (G M Polyplast), आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) और जेके पेपर (JK Paper) आदि प्रमुख रहे। वहीं करीब 39 शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने आज कारोबार के दौरान लुढ़ककर अपने एक साल के सबसे निलचे स्तर को छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।