Shares to BUY: 60% बढ़ेगा इस होटल कंपनी का शेयर! इडलवाइज ने कहा- '433 रुपये तक जाएगा भाव'

Shares to BUY: हॉस्पिटैलिटी फर्म रॉयल आर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) के शेयरों में मौजूदा स्तर सेकरीब 60% की दमदार उछाल आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म इडलवाइज (Edelweiss) ने मंगलवार 18 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 11:24 PM
Royal Orchid Hotels ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 97% रिटर्न दिया है

Shares to BUY: हॉस्पिटैलिटी फर्म रॉयल आर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) के शेयरों में मौजूदा स्तर सेकरीब 60% की दमदार उछाल आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म इडलवाइज (Edelweiss) ने मंगलवार 18 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के मैनेजमेंट से हालिया बातचीत के बाद हमने रॉयल आर्किड होटल्स के शेयर पर अपनी BUY (खरीद) रेटिंग बरकरार रखी है और इसे 433 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस बीच रॉयल ऑर्किड के शेयर आज एनएसई पर 0.44% की तेजी के साथ 272.80 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 10.53% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 97.18% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

इडलवाइज ने अपनी रिपोर्ट में मार्केट रेगुलेटर SEBI ने हाल ही में जो रॉयल आर्किड होटल्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वह कानून के एक बिंदु को लेकर है। इसका कंपनी के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वे इस मामले में जरूरी कानूनी सलाह ले रहे हैं।

ब्रोकरेज ने कहा कि इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर की ओर से अतिरिक्त हिस्सेदारी की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही कंपनी ने नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर करीब 100 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। इस पैसे का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को एक दिन में ₹500 करोड़ का घाटा, इंफोसिस के शेयरों ने लगाया गोता

इडलवाइज ने रिपोर्ट में कहा कि रॉयल ऑर्किड होटल्स इस समय एक एसेट लाइट मॉडल पर काम कर रहा है। इसे कंपनी को अपनी बैलेंस-शीट की सेहत बनाए रखने और डेट-टू-इक्विटी रेशियो को वित्त वर्ष 2025 तक -0.35 गुना ले जाने में मदद मिलेगी, जो अभी 0.27 है।

ब्रोकरेज ने कहा कि इसके अलावा हमें वित्त वर्ष 2025 तक कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो बढ़कर 98 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2022 में 39 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।