SHRIRAM FINANCE SHARE PRICE: श्रीराम फाइनेंस पर ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदे या बेचें

SHRIRAM FINANCE पर एचएसबीसी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 2280 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक प्रोविजनिंग नीचे रहने की वजह से प्रॉफिट अनुमान से ज्यादा रहा। इन्होंने FY24/25/26 के लिए ईपीएस अनुमान को 6.2-8.8% तक रिवाइज किया है। इसके अलावा टारगेट मल्टीपल को 1.5x FY25 BVPS तक बढ़ाया है

अपडेटेड Jul 28, 2023 पर 11:52 AM
SHRIRAM FINANCE पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    SHRIRAM FINANCE SHARE PRICE: श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) का FY24 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 25.13 प्रतिशत बढ़कर 1675.44 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 1338.95 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पहली तिमाही में कंपनी की NII 11.31 प्रतिशत बढ़कर 4435.27 करोड़ रुपये रही जबकि जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,984.44 करोड़ रुपये रही थी। वहीं Shriram Finance का 30 जून 2023 तक टोटल AUM 1,93,214.66 करोड़ रुपये रहा, जबकि 30 जून 2022 को यह 1,62,970.04 करोड़ रुपये था। आज इस स्टॉक पर ब्रोकेरज बुलिश नजर आ रहे हैं।

    BROKERAGES ON SHRIRAM FINANCE

    HSBC ON SHRIRAM FINANCE

    एचएसबीसी ने श्रीराम फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 2280 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि प्रोविजनिंग नीचे रहने की वजह से प्रॉफिट अनुमान से ज्यादा रहा। बेहतर मार्जिन आउटलुक को प्रतिबिंबित करने के लिए इन्होंने FY24/25/26 के लिए ईपीएस अनुमान को 6.2-8.8% तक रिवाइज किया है। इसके अलावा टारगेट मल्टीपल को 1.5x FY25 BVPS तक बढ़ाया है।


    BPCL Share Price: BPCL के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की स्टॉक पर क्या है निवेश सलाह

    MORGAN STANLEY ON SHRIRAM FINANCE

    मॉर्गन स्टैनली ने श्रीराम फाइनेंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का मुनाफा अनुमान के अनुरूप रहा। कम क्रेडिट कॉस्ट कम एनआईएम और उच्च कर्मचारी लागत से PPoP अनुमान से 5% कम रहा। स्टेज 2+3 एसेट्स में तिमाही दर तिमाही आधार पर सुधार हुआ। इसका कवरेज बढ़ा। एयूएम और डिस्बर्समेंट अच्छा रहा।

    JEFFERIES ON SHRIRAM FINANCE

    जेफरीज ने श्रीराम फाइनेंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के उच्च ओपेक्स के कारण 1,670 करोड़ का मुनाफा अनुमान से 6% कम रहा। AUM में सालाना आधार पर 19% की वृद्धि नजर आई। लेकिन लोअर यील्ड और हायर CoF के कारण NIM में गिरावट आई। कंपनी द्वारा FY24-26 16% EPS CAGR और 15% RoE देने की उम्मीद है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।