DELHIVERY के नतीजे अबकी बार अच्छे रहे। वित्त वर्ष 24 के Q1 में घाटा 399 करोड़ से घटकर 89.4 करोड़ रहा। कंपनी का EBITDA घाटा 254 करोड़ से घटकर 13.1 करोड़ रुपये रहा। अबकी बार ट्रकलोड कारोबार 34% बढ़कर 347 करोड़ रुपये का रहा। कंपनी का एक्सप्रेस पार्सल 14% बढ़कर 1202 करोड़ रुपये रहा। एक्सप्रेस पार्सल शिपमेंट के वॉल्यूम 19% बढ़े। कंपनी ने हैवेल्स, टाटा मोटर्स और मामाअर्थ जैसे नए क्लाइंट्स जोड़े हैं। डिलीवरी पर ब्रोकरेज ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एबी फैशन, जीएसपीएल जैसे स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं।
MORGAN STANLEY ON DELHIVERY
मॉर्गन स्टैनली ने डिलीवरी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 415 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में रेवन्यू थोड़ा कम था। जबकि रिपोर्ट किया गया EBITDA आम सहमति से थोड़ा ज्यादा रहा। एक्सप्रेस पार्सल बिजनेस में रेवन्यू और वॉल्यूम ने पॉजिटिव रूप से आश्चर्यचकित किया। जबकि अन्य अधिकांश सेगमेंट्स में अनुमान से चूक गया।
मॉर्गन स्टैनली ने ब्रिटानिया पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5,184 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चार साल के CAGR के आधार पर रेवन्यू 10% बढ़ा है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन सालाना 528 bps बढ़कर 41.3% हो गया। जबकि EBITDA मार्जिन 365 bps बढ़कर 17.4% हो गई। ये ग्रॉस मार्जिन विस्तार से कम रही। हायर डेप्रिसिएशन और फाइनेंस लागत के कारण मुनाफा अनुमान से कम रहा
MORGAN STANLEY ON AB FASHION
मॉर्गन स्टैनली ने एबी फैशन पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 176 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि गैरजरूरी डिमांड में कमजोरी और शादियां कम होने से आय पर असर हुआ। नेट डेट तिमाही दर तिमाही बढ़ा जबकि मार्जिन कम रही। मैनेजमेंट को तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन के करीब डिमांड में सुधार की उम्मीद है।
नोमुरा ने जीएसपीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 405 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1FY24 के नतीजे वॉल्यूम की मजबूत रिकवरी की वजह से अच्छे नजर आये हैं। जबकि टैरिफ में कमी आई है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)