Get App

Stock on Broker's Radar Today: डेलिवरी, ब्रिटानिया, एबी फैशन और जीएसपीएल पर लगाया ब्रोकरेजेज ने दांव

DELHIVERY पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। कंपनी के शेयर का लक्ष्य 415 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रेवन्यू पहली तिमाही में थोड़ा कम रहा। जबकि EBITDA आम सहमति से थोड़ा ज्यादा रहा। रेवन्यू और वॉल्यूम ने एक्सप्रेस पार्सल बिजनेस में पॉजिटिव रूप से आश्चर्यचकित किया

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 11:18 AM
Stock on Broker's Radar Today: डेलिवरी, ब्रिटानिया, एबी फैशन और जीएसपीएल पर लगाया ब्रोकरेजेज ने दांव
BRITANNIA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 5,184 रुपये प्रति शेयर तय किया है

DELHIVERY के नतीजे अबकी बार अच्छे रहे। वित्त वर्ष 24 के Q1 में घाटा 399 करोड़ से घटकर 89.4 करोड़ रहा। कंपनी का EBITDA घाटा 254 करोड़ से घटकर 13.1 करोड़ रुपये रहा। अबकी बार ट्रकलोड कारोबार 34% बढ़कर 347 करोड़ रुपये का रहा। कंपनी का एक्सप्रेस पार्सल 14% बढ़कर 1202 करोड़ रुपये रहा। एक्सप्रेस पार्सल शिपमेंट के वॉल्यूम 19% बढ़े। कंपनी ने हैवेल्स, टाटा मोटर्स और मामाअर्थ जैसे नए क्लाइंट्स जोड़े हैं। डिलीवरी पर ब्रोकरेज ने ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एबी फैशन, जीएसपीएल जैसे स्टॉक ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं।

MORGAN STANLEY ON DELHIVERY

मॉर्गन स्टैनली ने डिलीवरी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 415 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में रेवन्यू थोड़ा कम था। जबकि रिपोर्ट किया गया EBITDA आम सहमति से थोड़ा ज्यादा रहा। एक्सप्रेस पार्सल बिजनेस में रेवन्यू और वॉल्यूम ने पॉजिटिव रूप से आश्चर्यचकित किया। जबकि अन्य अधिकांश सेगमेंट्स में अनुमान से चूक गया।

MORGAN STANLEY ON BRITANNIA

मॉर्गन स्टैनली ने ब्रिटानिया पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5,184 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चार साल के CAGR के आधार पर रेवन्यू 10% बढ़ा है। कंपनी का ग्रॉस मार्जिन सालाना 528 bps बढ़कर 41.3% हो गया। जबकि EBITDA मार्जिन 365 bps बढ़कर 17.4% हो गई। ये ग्रॉस मार्जिन विस्तार से कम रही। हायर डेप्रिसिएशन और फाइनेंस लागत के कारण मुनाफा अनुमान से कम रहा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें