रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 46वीं AGM होगी। इसमें जियो फाइनेंशियल, जियो और रिलायंस रिटेस के बारे में बड़े ऐलान हो सकते हैं। जियो प्लेटफॉर्म के IPO की टाइमलाइन और न्यू एनर्जी कारोबार से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है। इसलिए रिलायंस के शेयर में सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं आज इंडोस्टार कैपिटल भी फोकस में है। कंपनी कॉरपोरेट पोर्टफोलियो Phoenix ARC को बेचेगी। कॉरपोरेट पोर्टफोलियो 915 करोड़ रुपये में बेचेगी। इस स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। जबकि जोमैटो पर आर ब्रोकर्स ने ओवरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं एमएंडएम फाइनेंस पर बुलिश राय दी है।
