Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- BEL पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। कंपनी को जुलाई-अगस्त में 3,289 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। नॉन-डिफेंस सेगमेंट और डिफेंस सेगमेंट के लिए ऑर्डर मिले। SONAR, EVM, रडार, समेत कई प्रोडक्ट के ऑर्डर मिले। हिंदुस्तान शिपयार्ड्स से 1,075 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल है। FY24 में अब तक 11,380 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 9:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LINDE INDIA पर दूसरे एक्सपोर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि SAIL से कंपनी को 1000/टन के क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कंपनी को LOA मिला
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं AGM आज होगी। जियो फाइनेंशियल के रोडमैप, जियो प्लेटफॉर्म के IPO की टाइमलाइन और न्यू एनर्जी कारोबार से जुड़े ऐलान पर बाजार की नजर रहेगी। इसकी वजह से आज रिलायंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BEL और LINDE INDIA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) HAL (Green)

    GE इंजन डील पर US कांग्रेस का नोटिफिकेशन आज आ सकता है


    2) USL (Green)

    भारत-UK के बीच FTA एग्रीमेंट अंतिम चरण में पहुंचा

    3) EIL (Green)

    IOC क्षमता विस्तार पर 4 लाख करोड़ खर्च करेगी। IOC रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने पर 1 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। IOC

    कार्बन उत्सर्जन में नेट-जीरो के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी

    4) LINDE INDIA (Green)

    SAIL से कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिले। 1000/टन के क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कंपनी को LOA मिला

    5) CHAMAN LAL SETIA EXPORTS (Red)

    सरकार ने उबले चावल पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई

    6) KOHINOOR FOODS (Red)

    सरकार ने उबले चावल पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई

    7) AMBER ENTERPRISES (Green)

    सिंगापुर सरकार ने 7.25 लाख शेयर खरीदे। मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर ने 1.48 लाख शेयर खरीदे। WTCNAMC एशियाई अवसर पोर्टफोलियो ने 1.51 लाख शेयर खरीदे हैं। मैनुलाइफ ग्लोबल फंड इंडिया इक्विटी फंड 79,182 शेयर खरीदे हैं

    8) ATUL AUTO (Green)

    केडिया सिक्योरिटीज ने 4.30 लाख शेयर खरीदे हैं

    9) UNO MINDA (Red)

    निर्मल कुमार मिंडा ने 74.46 लाख शेयर बेचे हैं

    10) PROCTER & GAMBLE HYGIENE & HEALTH CARE (Green)

    तिमाही नतीजों से पहले शेयर में तेजी की उम्मीद है

    इस हफ्ते बाजार खुलने से पहले आपके लिए बेहद अहम है इन आंकड़ों के बारे में जानना

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-GARDEN REACH (Green)

    कंपनी ने DEMPO ग्रुप के साथ करार किया। गोवा में वेस्ट कोस्ट पर कॉमर्शियल जहाज बनाने के लिए करार किया

    2- INDOSTAR CAPITAL (Green)

    फीनिक्स ARC को 915 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट पोर्टफोलिया बेचा। फीनिक्स ARC रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर नजर रखने के लिए ट्रस्ट बनाएगी। रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर ट्रस्ट नजर रखेगा

    3- DLF (Green)

    गुरुग्राम में 15000 करोड़ के 2 लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च किए

    4-BHEL (Green)

    अरुणाचल प्रदेश में NHPC से कंपनी को 2242 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    5- BEL (Green)

    जुलाई-अगस्त में 3,289 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। डिफेंस, नॉन-डिफेंस सेगमेंट के लिए ऑर्डर मिले। रडार, SONAR, EVM समेत कई प्रोडक्ट के ऑर्डर मिले। हिंदुस्तान शिपयार्ड्स से 1,075 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल है। FY24 में अब तक 11,380 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

    6- ITC (Green)

    कंपनी के चेयरमैन और MD संजीव पुरी ने कहा कि महंगाई दर गिरने से मांग बढ़ने की उम्मीद है

    7- KRBL (Red)

    सरकार ने उबले चावल पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई

    8- LT FOODS (Red)

    सरकार ने उबले चावल पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई

    9-BPCL (Green)

    मॉर्गन स्टैनली ने BPCL पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 425 रुपये से बढ़ाकर 485 रुपये तय किया है

    10-CAMS (Green)

    आज इस शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।