Get App

Stocks on Broker's Radar: टाटा मोटर्स, रिलायंस, ग्लैंड फार्मा और मैनकाइंड फार्मा पर है ब्रोकरेजेज का दांव

RELIANCE पर बर्नस्टीन ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3,040 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ग्रोथ का नया इंजन क्लीन एनर्जी सेगमेंट बनेगा। भारत में इसे सेक्टर में 2050 तक 2 लाख करोड़ डॉलर का निवेश होगा। क्लीन एनर्जी का मार्केट 2030 तक 30 अरब डॉलर हो जायेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 11:44 AM
Stocks on Broker's Radar: टाटा मोटर्स, रिलायंस, ग्लैंड फार्मा और मैनकाइंड फार्मा पर है ब्रोकरेजेज का दांव
TATA MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 617 रुपये प्रति शेयर तय किया है

टाटा मोटर्स TATA MOTORS कंपनी ने JLR के ग्रोथ का रोडमैप सामने रखा है। 2024 में JLR का 28 अरब पाउंड आय का लक्ष्य है। JLR की 1 गाड़ी से मौजूदा आय 70000 पाउंड तक होती है। FY26 तक JLR से आय 30 अरब पाउंड तक करने का लक्ष्य है। FY24 में 6% और FY26 में 10% मार्जिन का लक्ष्य है। एन चंद्रशेखरन ने कहा कि जैगुआर के सभी ब्रांड को EV में बदलेंगे। 2025 तक सभी ब्रांड मॉडर्न EV में बदले जाएंगे। सालाना JLR में सालाना 3 Bn पाउंड का निवेश करेंगे। इस पर मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट रेटिंग है। वहीं रिलायंस के शेयर बर्नस्टीन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ग्लैंड फार्मा और मैनकाइंड फार्मा भी ब्रोकर्स के रडार पर हैं।

मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स के शेयर पर ओवर वेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 617 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जेएलआर का कारोबार सही रास्ते पर जाता दिख रहा है। FCF टर्न, 'हाउस ऑफ़ ब्रांड्स' रणनीति को JLR के लिए टर्नअराउंड को सपोर्ट करना चाहिए। टाटा समर्थित ईवी ट्रांजिशन को जेएलआर के लिए बदलाव को सपोर्ट करना चाहिए।

BERNSTEIN ON RELIANCE

बर्नस्टीन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,040 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि क्लीन एनर्जी सेगमेंट ग्रोथ का नया इंजन बनेगा। 2050 तक भारत में $2 लाख करोड़ का निवेश होगा। 2030 तक क्लीन एनर्जी का मार्केट $30 अरब हो जायेगा। क्लीन एनर्जी का मौजूदा मार्केट $10 अरब होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें