Get App

Stocks on Broker's Radar: जायडस लाइफ, टाटा एलेक्सी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, UNO मिंडा हैं आज के टॉप पिक्स

ZYDUS LIFE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 646 रुपये तय किया है। इन्होंने FY24/25 के लिए इसका EPS अनुमान 15.6%/22.4% बढ़ाया है। वहीं Zydus Life पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 540 रुपये तय किया है। उनके मुताबिक Q4FY23 के नतीजे अनुमान से ज्यादा रहे हैं

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 19, 2023 पर 10:43 AM
Stocks on Broker's Radar: जायडस लाइफ, टाटा एलेक्सी, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, UNO मिंडा हैं आज के टॉप पिक्स
PNB HOUSING FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 630 रुपये प्रति शेयर तय किया है

जायडस लाइफ ने कॉनकॉल में कहा कि कारोबार में ग्रोथ आगे भी बेहतर रहने की उम्मीद है। FY24 में मार्जिन बढ़ने का भरोसा है। US में माइग्रेन की दवा gTrokendi XR की मांग बढेगी। कैंसर की दवा gRevlimid की बिक्री में सुधार होगा। जबकि अल्सर की दवा Asacol की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। US में कीमतें घटने से मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ संभव है। इस स्टॉक पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं पीएनबी हाउसिंग का Q4 में डिस्बर्सल करीब 22% बढ़कर 4495 करोड़ रुपये रहा। चौथी तिमाही में AUM 1.2% गिरकर 65753 करोड़ रुपये रहा। मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके अलावा ब्रोकरेज के रडार पर टाटा इलेक्सी, यूएनओ इंडिया के स्टॉक्स भी शामिल हैं।

BROKERAGES ON ZYDUS LIFE

MS ON ZYDUS LIFE

मॉर्गन स्टैनली ने जायडस लाइफ ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 646 रुपये तय किया है। FY24/25 के लिए इसका EPS अनुमान 15.6%/22.4% बढ़ाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें