M&M फाइनेंशियल ने अपना Q3 अपडेट जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक Q3 में लोन डिस्बर्समेंट 80% बढ़कर 14,450 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का कहना है कि Q3 में कलेक्शन एफिशियंसी 95% रही है। वहीं मासिक आधार पर दिसंबर में कलेक्शन एफिशियंसी 98% रही। आज इस कंपनी के स्टॉक पर ब्रोकरेज ने कवरेज शुरु किया है। जेफरीज ने M&M FINANCIALS पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा आज जेफरीज ने पिरामल फार्मा पर भी अपना नजरिया पेश किया है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी कंपनी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर यूबीएस ने अपनी रेटिंग जाहिर की है। जानते हैं किन ब्रोकर्स की स्टॉक्स पर क्या है राय
