पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1127 करोड़ रुपये से घटकर 629 करोड़ रुपये रहा। जबकि बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 7,803.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,179 करोड़ रुपये रही। वहीं एसआरएफ (SRF) का तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 510 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरी तिमाही में SRF की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर बढ़कर 3470 करोड़ रुपये हो गई है। ब्रोकरेज हाउसेज ने रिजल्ट के बाद इन दोनों स्टॉक्स पर अपनी रेटिंग्ग दी है। इसके अलावा ब्रोकरेजेज ने LAURUS LABS और FUSION MIRCO पर भी अपनी रणनीति जाहिर की है।
