किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। आज ब्रोकरेजेस ने अपोलो टायर्स, कोलगेट, टाटा मोटर्स और रिलायंस को अपने रडार पर रखा है। अपोलो टायर्स पर यूबीएस ने रेटिंग घटाई है। जबकि कोलगेट पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी। जानते हैं और स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेज की राय-
यूबीएस ने अपोलो टायर्स पर रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 430 रुपये तय किया है। डीलेवरेजिंग के चलते रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। भारतीय कारोबार में डिमांड और मुनाफा मजबूत हो रहा है। यूरोप में डिमांड में सुस्ती नजर आई है। FY24 के Q2 & Q3 में कमोडिटी लागत बढ़ने की आशंका नहीं है। इसकी मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद है।
जेफरीज ने कोलगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2180 रुपये तय किया है। उसके ग्रोथ बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट की गंभीर कोशिश जारी है। आक्रामक निवेश के जरिये ग्रोथ बढ़ाने का भरोसा दिखाई दिया है। इसके अलावा नॉन-ओरल केयर पर कंपनी फोकस बढ़ाएगी।
इनवेस्टेक ने कोलगेट पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,030 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 635 रुपये/शेयर तय किया है। जेपी मॉर्गन का जेएलआर का मासिक बिक्री ट्रैकर बताता है कि जुलाई 2023 में खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 16% की वृद्धि हुई। जुलाई में जेएलआर रिटेल ने अमेरिका और चीन में लक्जरी प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि यूरोप में इसका प्रदर्शन कमजोर रहा है। चीन और अमेरिका दोनों जगह ओईएम के इंसेंटिव में वृद्धि जारी है। जेएलआर इस समय अमेरिका में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जुलाई में लैंड रोवर इंसेटिव्स में तीव्र वृद्धि देखी गई है।
सीएलएसए ने रिलायंस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,060 रुपये प्रति शेयर तय किया है। टेलीकॉम सेगमेंट की वजह से वित्त वर्ष 2023 के दौरान कैपेक्स में उछाल के कारण FCF निगेटिव रहा। वर्किंग कैपिटल में बढ़ोतरी रही, लेकिन जियो और रिटेल की ओर से हायर OPCF से इसकी भरपाई हो गई। इससे लीवरेज में सालाना आधार पर 2 गुना वृद्धि हुई और EBITDA 2 गुना हो गया।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)