Get App

Stocks on Broker's Radar: अपोलो टायर्स, कोलगेट, टाटा मोटर्स और रिलायंस पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

TATA MOTORS पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 635 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि जुलाई में जेएलआर रिटेल ने अमेरिका और चीन में लक्जरी प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया। यूरोप में इसका प्रदर्शन हालांकि कमजोर रहा है। चीन और अमेरिका दोनों जगह ओईएम के इंसेंटिव में वृद्धि दिख रही है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 23, 2023 पर 11:32 AM
Stocks on Broker's Radar: अपोलो टायर्स, कोलगेट, टाटा मोटर्स और रिलायंस पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
RIL पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3,060 रुपये प्रति शेयर तय किया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। आज ब्रोकरेजेस ने अपोलो टायर्स, कोलगेट, टाटा मोटर्स और रिलायंस को अपने रडार पर रखा है। अपोलो टायर्स पर यूबीएस ने रेटिंग घटाई है। जबकि कोलगेट पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी। जानते हैं और स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेज की राय-

यूबीएस ने अपोलो टायर्स पर रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 430 रुपये तय किया है। डीलेवरेजिंग के चलते रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। भारतीय कारोबार में डिमांड और मुनाफा मजबूत हो रहा है। यूरोप में डिमांड में सुस्ती नजर आई है। FY24 के Q2 & Q3 में कमोडिटी लागत बढ़ने की आशंका नहीं है। इसकी मार्जिन स्थिर रहने की उम्मीद है।

JEFFERIES ON COLGATE

जेफरीज ने कोलगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2180 रुपये तय किया है। उसके ग्रोथ बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट की गंभीर कोशिश जारी है। आक्रामक निवेश के जरिये ग्रोथ बढ़ाने का भरोसा दिखाई दिया है। इसके अलावा नॉन-ओरल केयर पर कंपनी फोकस बढ़ाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें