सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों और ट्रेडर्स लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उन्हें शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बतात हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों के स्टॉक्स पर अपनी नजरें जमाई हैं। इसमें आवास फाइनेंस, होम फर्स्ट फाइनंस, कैन फिन होम्स और एप्टस वैल्यू जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्मों ने डिलीवरी, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई कार्ड्स और एलएंडटी को भी अपने रडार पर रखा है। जानते हैं किस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज का क्या है रणनीति-
MS ON AFFORDABLE HOUSING COS
मॉर्गन स्टैनली ने अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों पर नजर जमाते हुए 4 अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की कवरेज शुरू की है। उन्होंने कहा कि अफोर्डेबल हाउसिंग स्पेस में ग्रोथ के बड़े मौके हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं। इसमें अधिकतम दरों का अनुमान लगाया जा सकता है। इस समय Aptus और होम फर्स्ट इनकी टॉप पिक है। इसमें आगे तेज लोन ग्रोथ की उम्मीद है।
APTUS VALUE पर इन्होंने ओवरवेट रेटिंग देकर इसका टारगेट 325 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
HOME FIRST FINANCE पर इन्होंने ओवरवेट रेटिंग देकर इसका टारगेट 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
AAVAS FINANCE पर इन्होंने इक्ववेट रेटिंग देकर इसका टारगेट 1900 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
CAN FIN HOMES पर इन्होंने इक्ववेट रेटिंग देकर इसका टारगेट 550 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
बर्नस्टीन ने डिलीवरी के शेयर का लक्ष्य 360 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
सीएलएसए ने अदाणी पोर्ट्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 700 रुपये से बढ़ाकर 790 रुपये तय किया है। पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक के लिए FY23 अच्छा रहा लेकिन ट्रैफिक में कमी रही। ग्रुप की चिंताएं कम होने पर बिजनेस पर फोकस बढ़ेगा।
मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड्स पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 925 रुपये तय किया है।
जेफरीज ने एलएंडटी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2650 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)