सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

QUICK HEAL TECHNOLOGIES पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे जारी किये। चौथी तिमाही में 28 करोड़ के मुनाफे की जगह कंपनी को 7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। चौथी तिमाही में आय 104 करोड़ रुपये से 52% घटकर 49 करोड़ रुपये हो गई

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 8:58 AM
TATA COFFEE पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी Q4 नतीजे आज जारी करेगी लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कच्चा तेल 85 डॉलर के नीचे फिसला। तेल के भाव 2% टूटे। मांग को लेकर बढ़ती चिंताओं और डॉलर में मजबूती से भाव गिरे हैं। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने भी दबाव बनाया है। जस्ट डायल के अच्छे नतीजे आये हैं। सालाना आधार पर मुनाफे में 279% का जोरदार उछाल नजर आया। कंपनी आय भी 40 परसेंट बढ़ी है। इधर एंजेल वन का तिमाही दर तिमाही मुनाफा 17% उछला है। कर्मचारियों का खर्च घटने से EBITDA 20% बढ़ा है। सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए QUICK HEAL TECHNOLOGIES और JUST DIAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं इनके नाम-

    आशीष वर्मा की टीम

    1) QUICK HEAL TECHNOLOGIES (RED)

    Q4 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। कंपनी को 28 करोड़ के मुनाफे की जगह 7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q4 में आय 104 करोड़ रुपये से 52% गिरकर 49 करोड़ रुपये रही। नवीन शर्मा ने कंपनी के CFO पद से इस्तीफा दिया। 26 अप्रैल से अंकित माहेश्वरी कंपनी ने नए CFO होंगे


    2) ANGEL ONE (Green)

    Q4 में आय 10% बढ़कर 826 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 17% बढ़कर 276 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 20% बढ़कर 371 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन बढ़कर 45% रही

    3. REDINGTON (RED)

    आज मुंबई में देश का पहला एपल स्टोर खुलेगा। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में स्टोर खुलेगा

    4. ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES (Green)

    OFI ग्लोबल चाइना फंड ने 204 रुपये के भाव पर 4.9 करोड़ शेयर बेचे। सेगांती इंडिया मोरिशियस ने 90 लाख शेयर खरीदे। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने 1.48 करोड़ शेयर खरीदे हैं। GOLDMAN SACHS सिंगापुर ने 64 लाख शेयर खरीदे हैं

    5. 360 ONE WAM (RED)

    FIH मॉरिशस इंवेस्टमेंट ने 420 रुपये के भाव पर 49.96 लाख शेयर बेचे हैं

    6) GOA CARBON (Green)

    कंपनी के बिलासपुर प्लांट में दोबारा कामकाज शुरू हुआ

    7. INDO RAMA SYNTHETICS (RED)

    कॉन्ट्रैक्ट लेबर यूनियन की हड़ताल से कंपनी के कामकाज पर असर पड़ा

    8) JUBILANT FOODWORKS (Green)

    सब्सिडियरी हैशटैग लॉयलटी का कोका कोला से करार हुआ। कोका कोला ने हैशटैग लॉयलटी में 15% हिस्सा खरीदा। कोका कोला ने 105 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदी। हैशटैग लॉयलटी में हिस्सेदारी 29.75% से बढ़कर 35% हुई

    9. KOLTE PATIL (Green)

    बोर्ड ने NCDs के जरिए 206.50 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। जापान की मारुबेनी कॉर्पोरेशन को कंपनी 20,650 NCD जारी करेगी

    10. JINDAL STAINLESS (Green)

    स्पेशल अंतरिम डिविडेंड जारी करने के लिए आज कंपनी बोर्ड की बैठक होगी

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-JUST DIAL (Green)

    Q4 में आय 39% बढ़कर 232 करोड़ रुपये रही, मुनाफा 279% बढ़कर 84 करोड़ रुपये रहा। Q4 में 6 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 33 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। कंपनी के बुक्स में 4067 करोड़ का कैश मौजूद है

    2-TATA COFFEE (Green)

    आज कंपनी Q4 नतीजे पेश करेगी, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    3-ICICI LOMBARD (Green)

    आज कंपनी Q4 नतीजे पेश करेगी, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    4-ULTRATECH (Green)

    शेयर में लगातार जारी तेजी आज भी बरकरार रह सकती है

    5-HUL (Green)

    शेयर में लगातार जारी तेजी आज भी बरकरार रह सकती है

    6-ITC (Green)

    शेयर अपने रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा है। शेयर में लगातार जारी तेजी आज भी बरकरार रह सकती है

    7- APTUS VALUE (GREEN)

    मार्गन स्टेली की अपोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों पर ओवरवेट रेटिंग है

    8- HOME FIRST FINANCE (GREEN)

    मार्गन स्टेली की अपोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों पर ओवरवेट रेटिंग है

    9-BIRLASOFT (Red)

    सिटी की IT शेयरों पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है

    10-HAPPIEST MIND (Red)

    सिटी की IT शेयरों पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।