Get App

Stocks on Brokers Radar: एप्टस वैल्यू, होम फर्स्ट फाइनेंस, आवास फाइनेंस, कैन फिन होम्स, डिलीवरी, एसबीआई कार्ड्स, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स पर हैं नजरें

AFFORDABLE HOUSING कंपनियों पर मॉर्गन स्टैनली ने राय देते हुए 4 अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की कवरेज शुरू की है। उनके मुताबिक अफोर्डेबल हाउसिंग स्पेस में ग्रोथ के बड़े मौके हैं। इन कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं। इसमें अधिकतम दरों का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल Aptus और होम फर्स्ट इनकी टॉप पिक हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 18, 2023 पर 9:40 AM
Stocks on Brokers Radar: एप्टस वैल्यू, होम फर्स्ट फाइनेंस, आवास फाइनेंस, कैन फिन होम्स, डिलीवरी, एसबीआई कार्ड्स, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स पर हैं नजरें
ADANI PORTS पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 700 रुपये से बढ़ाकर 790 रुपये तय किया है

सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों और ट्रेडर्स लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उन्हें शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बतात हैं। आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों के स्टॉक्स पर अपनी नजरें जमाई हैं। इसमें आवास फाइनेंस, होम फर्स्ट फाइनंस, कैन फिन होम्स और एप्टस वैल्यू जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्मों ने डिलीवरी, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई कार्ड्स और एलएंडटी को भी अपने रडार पर रखा है। जानते हैं किस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज का क्या है रणनीति-

MS ON AFFORDABLE HOUSING COS

मॉर्गन स्टैनली ने अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों पर नजर जमाते हुए 4 अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की कवरेज शुरू की है। उन्होंने कहा कि अफोर्डेबल हाउसिंग स्पेस में ग्रोथ के बड़े मौके हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक हैं। इसमें अधिकतम दरों का अनुमान लगाया जा सकता है। इस समय Aptus और होम फर्स्ट इनकी टॉप पिक है। इसमें आगे तेज लोन ग्रोथ की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें