Stocks on Brokers Radar: ASTRAL का पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 88.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 119.8 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 1,212.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,283.1 करोड़ रुपये रही। सीएलएसए ने शेयर पर बिकवाली की सलाह दी है। वहीं CROMPTON COMSUMER का Q1 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.1% घटकर 118.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी का रेवन्यू 0.8% बढ़कर 1,876.9 करोड़ रुपये रहा। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज के रडार पर अपोलो हॉस्पिटल्स और लेमन ट्री के स्टॉक्स पर भी ब्रोकरेज ने अपनी राय जाहिर की है।
सीएलएसए ने एस्ट्रल पर रेटिंग घटाकर बिकवाली की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 1,720 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 कमजोर मार्जिन के चलते अनुमान से कमजोर रहा। Q1 में पाइप की डिमांड में उछाल Q2 में जारी रहा। कीमत और मार्जिन अस्थिर रहे। मध्यम अवधि में कंपनी ने अपने मौजूदा सेगमेंट्स के लिए 15% सीएजीआर का लक्ष्य कायम रखा है। कंपनी का कहना है कि मध्यम अवधि में नए व्यवसायों से 1,500 करोड़ रुपये के रेवनयू लक्ष्य रखा है।
मॉर्गन स्टैनली ने क्रॉम्प्टन कंज्यूमपर पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 277 रुपये/शेयर तय किये थे। कंपनी के Q1 नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा 4% ऊपर रहा लेकिन अनुमान से 12% कम रहा। ग्रॉस और EBITDA मार्जिन क्रमशः 60 bps नीचे और 190 bps नीचे रहे। कर्मचारी और अन्य खर्च स्थिर रहे जबकि सालाना आधार पर इसमें 13% की बढ़ोतरी हुई।
MACQUARIE ON APOLLO HOSPITALS
मैक्वायरी ने अपोलो हॉस्पिटल्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5,940 रुपये तय किया है। पहली तिमाही में सीजनैलिटी और बढ़ी हुई लागत के आधार पर अस्पताल सेगमेंट अनुमान से थोड़ा नीचे रहे हैं। GMV पिक-अप अभी भी धीमा है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 24 के अंत तक हेल्थ कंपनी की लागत में कमी लाना है।
सीएलएसएस ने लेमन ट्री पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 115 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्होंने कंपनी के लिए 10-15% ARR CAGR का अपना गाइडेंस बरकरार रखा है। मध्यम अवधि में अपने मार्जिन की स्थिरता 50%+ पर बनाए रखा है। जबकि वित्त वर्ष 2025 में आय में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद है। मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्टस से 75 करोड़ रुपये के EBITDA आने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)