Get App

Stocks on Brokers Radar: एस्ट्रल, क्रॉम्पटन कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स और लेमन ट्री पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

ASTRAL पर सीएलएसए ने रेटिंग घटाकर बिकवाली की की सलाह दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,720 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 कमजोर मार्जिन के चलते अनुमान से कमजोर रहा। पाइप की डिमांड में उछाल Q2 में भी जारी रहा। कंपनी का कहना है कि मध्यम अवधि में नए कारोबार से 1,500 करोड़ रुपये के रेवन्यू का लक्ष्य रखा है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 10:40 AM
Stocks on Brokers Radar: एस्ट्रल, क्रॉम्पटन कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स और लेमन ट्री पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव
LEMON TREE पर सीएलएसएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 115 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Brokers Radar: ASTRAL का पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 88.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 119.8 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 1,212.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,283.1 करोड़ रुपये रही। सीएलएसए ने शेयर पर बिकवाली की सलाह दी है। वहीं CROMPTON COMSUMER का Q1 में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.1% घटकर 118.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी का रेवन्यू 0.8% बढ़कर 1,876.9 करोड़ रुपये रहा। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज के रडार पर अपोलो हॉस्पिटल्स और लेमन ट्री के स्टॉक्स पर भी ब्रोकरेज ने अपनी राय जाहिर की है।

CLSA ON ASTRAL

सीएलएसए ने एस्ट्रल पर रेटिंग घटाकर बिकवाली की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 1,720 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q1 कमजोर मार्जिन के चलते अनुमान से कमजोर रहा। Q1 में पाइप की डिमांड में उछाल Q2 में जारी रहा। कीमत और मार्जिन अस्थिर रहे। मध्यम अवधि में कंपनी ने अपने मौजूदा सेगमेंट्स के लिए 15% सीएजीआर का लक्ष्य कायम रखा है। कंपनी का कहना है कि मध्यम अवधि में नए व्यवसायों से 1,500 करोड़ रुपये के रेवनयू लक्ष्य रखा है।

MORGAN STANLEY ON CROMPTON COMSUMER

मॉर्गन स्टैनली ने क्रॉम्प्टन कंज्यूमपर पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 277 रुपये/शेयर तय किये थे। कंपनी के Q1 नतीजे कमजोर रहे। मुनाफा 4% ऊपर रहा लेकिन अनुमान से 12% कम रहा। ग्रॉस और EBITDA मार्जिन क्रमशः 60 bps नीचे और 190 bps नीचे रहे। कर्मचारी और अन्य खर्च स्थिर रहे जबकि सालाना आधार पर इसमें 13% की बढ़ोतरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें