Stocks on Broker's Radar: बाजार में आज बजाज फाइनेंस का स्टॉक फोकस में रहेगा। RBI ने 2 प्रोडक्ट पर से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटाया है। eCOM और ऑनलाइन डिजिटल इंस्टा EMI कार्ड से प्रतिबंध हटाया है। 15 नवंबर 2023 को दोनों प्रोडक्ट पर रोक लगी थी। इस पर प्रतिबंध हटने से जेफरीज ने स्टॉक पर बुलिश राय दी है। दूसरी तरफ कोफोर्ज CIGNITI TECH में 1415 रुपये/शेयर पर 54% तक हिस्सा खरीदेगी। प्रोमोटर और कुछ पब्लिक शेयर होल्डर्स से हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर का ऐलान किया है। ये डील पूरी तरह कैश में होगी। इस स्टॉक पर इन्क्रेड ने रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके अलावा आज कोल इंडिया भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गया है। जानते हैं किस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट प्राइस
