Stocks on Broker's Radar: भेल, एस्टर डीएम, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी पर हैं ब्रोकरेज फर्मों की नजरें

BHEL पर एंटीक ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 110 रुपये से बढ़ाकर 158 रुपये तय किया है। NTPC से कंपनी को काफी बड़ा ऑर्डर मिला है। 2x800 MW सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर का ऑर्डर मिला है। सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट 15,600 करोड़ रुपये में तैयार होगा। हाल की तेजी के बावजूद शेयर सस्ता नजर आ रहा है

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MARUTI SUZUKI पर जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 8800 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भेल (BHEL) को एनटीपीसी (NTPC) से बड़ा ऑर्ड़र मिला है। NTPC के लिए BHEL 2 थर्मल पावर यूनिट लगाएगी। कंपनी छत्तीसगढ़ के लारा में 800 MW के 2 यूनिट लगाएगी। ये प्रोजेक्ट 52 महीने में पूरा करना होगा। बड़ा ऑर्डर मिलने से भेल का स्टॉक ब्रोकरेज हाउसेज की बुलिश लिस्ट में आ गया है। एंटीक ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। वहीं आज एस्टर डीएम, एचसीएल टेक और मारुति सुजुकी भी ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर हैं। एस्टर डीएम पर एचएसबीसी ने रेटिंग घटाई है। जबकि एचसीएल टेक पर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट रेटिंग दी है। वहीं मारुति सुजुकी पर इसी ब्रोकरेज फर्म ने न्यूट्रल राय दी है।

    Antique at BHEL

    एंटीक ने BHEL पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 110 रुपये से बढ़ाकर 158 रुपये तय किया है। कंपनी को NTPC से काफी बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 2x800 MW सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर का ऑर्डर मिला है। सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट 15,600 करोड़ रुपये में तैयार होगा। BHEL ने ऑर्डर की कीमत नहीं बताई लेकिन ये ऑर्डर 11000-12000 करोड़ रुपये के बीच संभव हैं। हाल की तेजी के बावजूद शेयर सस्ता नजर आ रहा है। इसकी आगे भी रीरेटिंग संभव है।

    HSBC ON ASTER DM


    एचएसबीसी ने एस्टर डीएम पर रेटिंग घटाई है। इन्होंने इस स्टॉक पर रेटिंग को घटाकर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 337 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसकी रेवन्यू ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। मैच्योर अस्पतालों में मार्जिन में साल दर साल सुधार हुआ है। इसकी रीस्ट्रक्चरिंग लंबित होना सकारात्मक बात है। लेकिन डील की गतिशीलता को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं।

    डिक्सन, नेटवेब, ITI के शेयर में आज दिख सकता है एक्शन, लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग को PLI स्कीम से बड़ा बूस्टर

    JP MORGAN ON HCL TECH

    जेपी मॉर्गन ने एचसीएल टेक पर अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि CVK का मानना ​​है कि सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है क्योंकि पाइपलाइन सौदों और सौदे रेवन्यू में परिवर्तित हो रहे हैं। पूर्व के स्ट्रेस प्वाइंट्स, ER&D & TMT नीचे आ गए हैं। कंपनी की मेगा डील में लोगों का अधिग्रहण शामिल है लेकिन संपत्ति का अधिग्रहण नहीं। लिहाजा मार्जिन में कमी आएगी। हालांकि GenAI ग्रोथ का एक और अवसर प्रदान कर रहा है।

    JP MORGAN ON MARUTI SUZUKI

    जेपी मॉर्गन ने मारुति सुजुकी पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 8800 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि बढ़ती छूट/इन्वेंटरी की पृष्ठभूमि में मार्जिन में सुधार दिख सकता है। निकट अवधि में स्टॉक के बेहतर प्रदर्शन की संभावना दिख रही है। मजबूत SUV Mix से तीसरी तिमाही के नतीजों में मार्जिन चकित कर सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।