डिक्सन, नेटवेब, ITI के शेयर में आज दिख सकता है एक्शन, लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग को PLI स्कीम से बड़ा बूस्टर

देश में लैपटॉप, कंप्यूटर, आईटी हार्डवेयर बनाने के लिए 58 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि IT हार्डवेयर PLI स्कीम में 32 कंपनियों के आवेदन आये हैं। पीएलआई स्कीम के तहत DIXON, NETWEB, ITI, HP, DELL समेत करीब 32 कंपनियों ने आवेदन किया। लिहाजा आज डिक्सन, नेटवेब, आईटीआई के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 9:49 AM
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि PLI स्कीम के तहत भारत में तेजी से लैपटॉप, टैब और कंप्यूटर का उत्पादन बढ़ेगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PLI Scheme : देश में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग को PLI स्कीम से बड़ा बूस्टर मिला है। सरकार ने घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई स्कीम लागू की है। इसका फायदा उठाने के लिए सरकार के पास बड़ी संख्या में आवेदन आये हैं। DIXON, NETWEB, ITI, HP, DELL समेत करीब 32 कंपनियों ने पीएलआई स्कीम के लिए आवेदन किया। देश में लैपटॉप, कंप्यूटर, आईटी हार्डवेयर बनाने के लिए 58 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि IT हार्डवेयर PLI स्कीम में 32 कंपनियों के आवेदन आये हैं। लिहाजा आज भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड डिक्सन, नेटवेब, आईटीआई जैसी कंपनियो के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है।

    शुरुआती कारोबार में चढ़े DIXON, NETWEB, ITI के शेयर

    NETWEB Technologies के शेयर आज सुबह 9.41 बजे के करीब 2.13 प्रतिशत या 17.85 रुपये ऊपर चढ़कर 855 के स्तर पर कारोबार करते नजर आये। वहीं DIXON Technologies का शेयर आज सुबह 9.44 बजे के करीब 0.56 प्रतिशत या 27.90 रुपये ऊपर चढ़कर 4986 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि ITI के शेयर आज सुबह 9.47 बजे के करीब 3.30 प्रतिशत या 3.90 रुपये ऊपर चढ़कर 121.95 के स्तर पर कारोबार करते नजर आये।


    IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- तेजी से बढ़ेगा भारत में प्रोडक्शन

    हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि PLI स्कीम के तहत भारत में तेजी से लैपटॉप, टैब और कंप्यूटर का उत्पादन बढ़ेगा। अब देश में प्रोडक्शन तेजी से बढ़ेगा। इसकी वजह ये है कि IT हार्डवेयर PLI स्कीम को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। स्कीम से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    IT हार्डवेयर PLI स्कीम में 32 कंपनियों के आये आवेदन

    इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए CNBC आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि IT हार्डवेयर PLI स्कीम कुल 17,000 करोड़ रुपये की है। स्कीम के लिए कुल 22880 करोड़ रुपये के आवेदन आये हैं। स्कीम के तहत कंपनियों को 4-7% का इंसेंटिव मिलेगा। लैपटॉप, टैब, कंप्यूटर इंपोर्ट के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। इसके लिए 1 नवंबर से IT हार्डवेयर के इंपोर्ट के लिए लाइसेंस जरूरी होगा। मैन्युफैक्चरिंग के लिए 8-12 महीने का वक्त लगेगा।

    फोकस में Dixon, Netweb, ITI

    असीम ने आगे कहा कि IT हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग PLI स्कीम को बड़ा बूस्टर मिला है। IT हार्डवेयर PLI स्कीम में 32 कंपनियों ने आवेदन किये हैं। भारत के बाजारों में लिल्टेड Dixon Technologies, Netweb Technologies India Ltd, ITI ने आवेदन किये हैं। लिहाजा आज इन कंपनियों के शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। यहां तक कि HP और Dell ने भी आवेदन किये हैं।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।