डिक्सन टेक्नोलॉजीज (DIXON TECHNOLOGIES) के दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। कंपनी का मुनाफा 47.1% बढ़कर 113.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की आय 27.8% बढ़कर 4,943.2 करोड़ रुपये रही। कंपनी पर ज्यादा टैक्स से मुनाफा अनुामन से कम रहा। मोबाइल और होम अप्लायंस सेगमेंट से आय को सपोर्ट मिला। Q2 में लाइटिंग सेगमेंट पर दबाव रहा। रियलाइजेशन घटने और कंपीटिशन बढ़ने से लाइटिंग पर दबाव नजर आया। मोबाइल सेगमेंट की आय 77% और मार्जिन 0.60% बढ़ी। सीएलएसए ने इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा होम फर्स्ट फाइनेंस, और श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक भी ब्रोकरेज के रडार पर आ गये हैं।
