Stocks on Broker's Radar: आईटीसी (ITC) का पहली तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 4,902.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,917.5 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में EBITDA 6,250 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,295.4 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में आय 15,828 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये रही। पहली तिमाही में EBITDA मार्जिन 39.5% से घटकर 37% रही। इस पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट नजरिया दिया है। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स और एबी कैपिटल के स्टॉक्स भी ब्रोकर्स के रडार पर आ गये हैं। ब्रोकरेज फर्म ने अदाणी पोर्ट्स पर बुलिश रेटिंग दी है जबकि एबी कैपिटल पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट सलाह दी है। जानते हैं ब्रोकरेज ने किस स्टॉक पर कितना दिया टारगेट प्राइस-
