कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब एक परसेंट फिसला। ICICI बैंक, L&T, RIL और टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट ज्यादा दिखी। डर का इंडेक्स INDIA VIX 5% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने सिटी यूनियन बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए नालको पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने हैपिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Syngene
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Syngene स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 830 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 22.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30/35 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Zydus Life
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Zydus Life पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Zydus Life में 1252 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1225 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Bajaj Finance
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Bajaj Finance पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Bajaj Finance में 6692 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 6490 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 194 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः UPL
Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से UPL का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि UPL के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 554 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में बढ़िया लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )