अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय वापस मिलने से रेल शेयरों में जोरदार रफ्तार देखने को मिल रही है। IRCTC 5% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही IRCON, कॉनकॉर, रेलटेल में भी रौनक नजर आई। इधर TDP को एविएशन मिलने से GMR एयरपोर्ट 5% ऊपर चढ़ गया। इस बीच मॉर्गन स्टैनली के रिधम देसाई ने CNBC- आवाज़ से बेबाक बातचीत में कहा कि बोले मोदी 3.0 में रिफॉर्म में तेजी आयेगी। इसकी वजह से प्राइवेट बैंक, 2 व्हीलर, होटल, टूरिज्म, ज्वेलरी सेगमेंट निवेश की बिग थीम बनेंगे। वहीं आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर ओएनजीसी, एचसीसी, एलएंडटी फाइनेंस और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स आ गये हैं। जानते हैं ब्रोकर्स ने इन स्टॉक्स पर क्या अपनाई रणनीति
जेफरीज ने ओएनजीसी पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 390 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पॉलिसी की निरंतरता से कंपनी की प्रॉफिटैब्लिटी पिछले औसत की तुलना में ऊंची बनी रहनी चाहिए। स्टॉक में हालिया करेक्शन ओवरडन प्रतीत हो रहा है।
स्टॉक में दिखा हालिया करेक्शन निवेशकों के लिए एक आकर्षक एंट्री प्वाइंट प्रदान कर रहा है। Q3FY25 में केजी बेसिन उत्पादन और प्रॉफिटैब्लिटी में वृद्धि प्रमुख ट्रिगर होंगे।
नोमुरा ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1250 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट का मानना है कि उद्योग के लिए इंडस्ट्री के लिए लोन ग्रोथ की वृद्धि में डिपॉजिट ग्रोथ प्रमुख बाधा होगी। क्रेडिट ग्रोथ को वर्तमान सिस्टम डिपॉजिट ग्रोथ ट्रेंड में परिवर्तित होते हुए देखा गया है। मध्यम से लंबी अवधि में इंडस्ट्री की तुलना में लोन बुक 300-400 बीपीएस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
एलारा ने एचसीसी पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 63 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी अपना पिछला गौरव पुनः प्राप्त करने के लिए तैयार नजर आ रही है। 10 साल की कड़ी मेहनत से वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। कंपनी 1.5 लाख करोड़ रुपये के परमाणु अवसर को हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। रेटिंग अपग्रेड और बैंक गारंटी सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं होने से नए अनुबंधों के लिए बोली लगाने की अनुमति मिलती है। वित्त वर्ष 2025 में 9,000 करोड़ के निवेश बनाम 10,000 करोड़ के गाइडेंस की उम्मीद है। अगले दो वर्षों में निवेश में प्रति वर्ष 15% की वृद्धि हो सकती है।
एंटीक ने एलएंडटी फाइनेंस पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 220 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि अगले 3 वर्षों में कंपनी का अर्निंग सीएजीआर 25% होने की उम्मीद है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में सीमित जोखिम नजर आ रहा है। प्रमोटर ग्रुप ने नया जोश दिखाया है और एक ऑल राउंड लीडर पर अपना भरोसा जताया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)