सिर्फ 1 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

3M India पर Emkay Global के कपिल शाह ने 36100 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 39500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Clean Science पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 1376 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 1510 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 11:47 AM
Infosys पर Finberg Management की मधु बंसल ने 1504 रुपये के लेवल पर 1600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Emkay Global के कपिल शाह, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और Finberg Management की मधु बंसल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 3.82% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.28% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.44% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला शेयरः BUY 3M India


    कपिल शाह ने इस स्टॉक में 36100 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 39500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 34500 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Clean Science

    आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 1376 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1330 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1510 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Infosys

    मधु बंसल ने इसमें 1504 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1600 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1470 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    मोदी 3.0 में रिफॉर्म जारी रहने की उम्मीद से बाजार में जोश, एक्सपर्ट ने इन 4 स्टॉक्स में कराई बाईंग

    Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला शेयरः BUY Sun TV

    कपिल शाह ने इस स्टॉक में 736 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 800 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 720 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Apollo Tyres

    मधु बंसल ने इसमें 483 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 520 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 470 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Torrent Pharma

    मधु बंसल ने इसमें 2891 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 3100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 2760 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।