मोदी 3.0 में रिफॉर्म जारी रहने की उम्मीद से बाजार में जोश नजर आया। निफ्टी 23300 के ऊपर टिकता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आई। स्मॉल कैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। वहीं मिडकैप में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने टाटा केमिकल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने कोलगेट पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने जायडस वेलनेस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Chemical
आशीष बहेती ने Tata Chemical के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1120 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 31 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 34/40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश पालवीय ने Colgate पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Colgate में 2989 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3040/3050 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2960 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः GMR Infra
शिवांगी सरडा ने GMR Infra पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि GMR Infra में 90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 95 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 88 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Zydus Wellness
नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से Zydus Wellness का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Zydus Wellness के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1903 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2150 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )