Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- INDIGO पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। कंपनी में भाटिया परिवार 2% हिस्सेदारी बेच सकता है। ब्लॉक डील के जरिए 77 लाख शेयर बिकेंगे। ब्लॉक डील का साइज 3293 करोड़ रुपये संभव है। डील का बेस प्राइस 4266 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। बेस प्राइस मौजूदा भाव से 7% डिस्काउंट पर है

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 10:03 AM
CIGNITI TECHNOLOGIES पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि ओल्ड ब्रिज कैपिटल मैनेजमेंट ने 1.98 लाख शेयर बेचे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- क्रूड रिकवरी के मोड में नजर आ रहा है। इसके दाम एक दिन में 3% से ज्यादा चढ़े। ब्रेंट का भाव $82 के पार निकला। WTI में भी $78 के ऊपर कारोबार नजर आ रहा है। बाजार को मांग बढ़ने, सप्लाई गिरने की उम्मीद है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए INDIGO और CIGNITI TECHNOLOGIES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) NBCC (GREEN)

    केंद्रीय कैबिनेट ने 3 करोड़ नए घर बनाने की मंजूरी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनेंगे


    2) HUDCO (GREEN)

    केंद्रीय कैबिनेट ने 3 करोड़ नए घर बनाने की मंजूरी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनेंगे

    3) CIGNITI TECHNOLOGIES (RED)

    ओल्ड ब्रिज कैपिटल मैनेजमेंट ने 1.98 लाख शेयर बेचे हैं

    4) KIRI INDUSTRIES (GREEN)

    विजडमट्री ट्रस्ट ने 4.13 लाख शेयर 333.99 रुपये के भाव पर खरीदे है

    5) ANDHRA CEMENT (GREEN)

    ये आंध्रप्रदेश की कंपनी है। टीडीपी की जीत के बाद से सीमेंट कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी नजर आई है

    6) NOVA AGRITECH (GREEN)

    ये आंध्रप्रदेश स्थित क्षेत्रीय कॉर्प साल्यूशंस कंपनी है। इसमें तेजी देखने को मिल सकती है

    7) INDUS TOWERS (GREEN)

    वोडाफोन आइडिया का बोर्ड 13 जून को बैठक करेगा

    8) KIOCL (RED)

    कंपनी ने मंगलूरु के पेलेट प्लांट का काम 10 जून से बंद किया। पेलेट मार्केट में जारी गिरावट के मद्देनजर प्लांट को बंद किया

    9) IRB INFRA (RED)

    Cintra 5% हिस्सेदारी बेच सकती है। ब्लॉक डील का प्राइस रेंज 63 से 70.16 रुपये/शेयर संभव है

    10) JBM AUTO (GREEN)

    JBM इलेक्ट्रिक व्हीकल ने MUON इंडिया के साथ करार किया

    Trade setup for today : निफ्टी का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव, लेकिन शॉर्ट में देखने को मिल सकता है पुलबैक

    यतिन मोता की टीम

    1) GMR AIRPORTS (GREEN)

    TDP के किंजरापु राम मोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री बने

    2) SHAKTI PUMPS (GREEN)

    शिवराज सिंह चौहान को भारत का नया कृषि मंत्री बनाया गया

    3) HPCL (GREEN)

    हरदीप सिंह पुरी को देश का पेट्रोलियम मंत्री नियुक्त किया गया

    4) INDIGO (RED)

    कंपनी में भाटिया परिवार 2% हिस्सेदारी बेच सकता है। ब्लॉक डील का साइज 3293 करोड़ रुपये संभव है। ब्लॉक डील के जरिए 77 लाख शेयर बिकेंगे। डील का बेस प्राइस 4266 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। मौजूदा भाव से 7% डिस्काउंट पर बेस प्राइस है

    5) POONAWALA FINCORP (RED)

    अभय भुटाडा ने 76 लाख शेयर 437 के भाव पर बेचे

    6) JUBILANT FOODWORKS (GREEN)

    डॉमिनोज पिझ्झा के देशभर में स्टोर की संख्या 2000 के पार निकल गई

    7) RAIL VIKAS NIGAM (GREEN)

    कंपनी-सीमेंस कंसोर्शियम को 394 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। बंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला। सेंट्रल रेलवे से 138.45 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    8) SIEMENS (GREEN)

    RVNL-कंपनी के कंसोर्शियम को 394 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। बंगलुरु मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

    9) TRIL (GREEN)

    कंनपी QIP के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाएगी

    10) HCC (GREEN)

    Elara ने HCC पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 63 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।