Trade setup for today : निफ्टी का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव, लेकिन शॉर्ट में देखने को मिल सकता है पुलबैक

Trade setup: वीकली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

अपडेटेड Jun 11, 2024 पर 8:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 जून को मामूली सुधार के साथ 0.84 पर रहा। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Trade setup : बेंचमार्क निफ्टी सोमवार के हाई से नीचे गिरने के बाद एक सीमित दायरे में कंसोलीडेट होता दिखा है। इंडेक्स ने कल के कारोबारी सत्र के दौरान 23411.90 का रिकॉर्ड हाई हिट किया। लेकिन निफ्टी को ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा, जिससे मुनाफावसूली हुई। बाजार जानकारों का मानना ​​है कि निफ्टी का ओवर ऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। लेकिन अब कुछ कंसोलीडेशेन या पुलबैक से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि ओवरबॉट सेटअप ठंडा पड़ गया है। अब किसी भी करेक्शन को अपट्रेंड के हिस्से के रूप में ही देखा जाएगा, क्योंकि डेली और वीकली आंकड़े अभी भी पॉजिटिव हैं। निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,000 से 22,850 की रेंज में दिख रहा है। ऊपर की तरफ इसके लिए 23,500 के आसपास रजिस्टेंस है। उसके बाद 23,900 पर अगला रजिस्टेंस है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। 

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 22,946.07, 22,601.98, और 22,070.83

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,477.22, 23,664.28, और 24,195.43

बैंक निफ्टी

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 49,274.7, 48,746.2 और 47,883.45

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,137.45, 50,471.7 और 51,334.45

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

23,000 की स्ट्राइक पर 80 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

निफ्टी मैक्स पेन प्वाइंट : निफ्टी का अधिकतम पेन प्वाइंट 23,150 स्ट्राइक प्राइस पर बना हुआ है। मैक्स पेन प्वाइंट थ्योरी वह स्तर दिखाती है जिस पर ऑप्शन बेचने वालों को एक्सपायरी पर सबसे कम नुकसान होने की संभावना होती है।

इंडिया VIX: लोकसभा चुनाव के नतीजों के आसपास वोलैटिलिटी बहुत बढ़ गई थी जिससे तेजड़िये दबाव में आ गए थे। हालांकि, चुनाव नतीजों के बाद वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में तेज गिरावट जारी है।

60 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 60 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

35 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 35 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

42 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

Gainers & losers: सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे से पहले बाजार में कंसोलिडेशन, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

48 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 48 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 10 जून को मामूली सुधार के साथ 0.84 पर रहा। 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं। आज F&O प्रतिबंध के अंतर्गत आने वाले स्टॉक में इंडिया सीमेंट्स, बलरामपुर चीनी, सेल और जी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।