Get App

Stocks on Broker's Radar: ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एचसीसी और एलएंडटी फाइनेंस पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

ONGC पर जेफरीज ने खरीदारी की राय देकर इसके शेयर का लक्ष्य 390 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q3FY25 में केजी बेसिन उत्पादन और प्रॉफिटैब्लिटी में वृद्धि प्रमुख ट्रिगर होंगे। स्टॉक में हालिया करेक्शन ओवरडन प्रतीत हो रहा है। स्टॉक में दिखा हालिया करेक्शन निवेशकों के लिए एक आकर्षक एंट्री प्वाइंट प्रदान कर रहा है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 11, 2024 पर 1:28 PM
Stocks on Broker's Radar: ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एचसीसी और एलएंडटी फाइनेंस पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
L&T FINANCE पर एंटीक ने खरीदारी की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 220 रुपये/शेयर तय किया है

अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय वापस मिलने से रेल शेयरों में जोरदार रफ्तार देखने को मिल रही है। IRCTC 5% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही IRCON, कॉनकॉर, रेलटेल में भी रौनक नजर आई। इधर TDP को एविएशन मिलने से GMR एयरपोर्ट 5% ऊपर चढ़ गया। इस बीच मॉर्गन स्टैनली के रिधम देसाई ने CNBC- आवाज़ से बेबाक बातचीत में कहा कि बोले मोदी 3.0 में रिफॉर्म में तेजी आयेगी। इसकी वजह से प्राइवेट बैंक, 2 व्हीलर, होटल, टूरिज्म, ज्वेलरी सेगमेंट निवेश की बिग थीम बनेंगे। वहीं आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर ओएनजीसी, एचसीसी, एलएंडटी फाइनेंस और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स आ गये हैं। जानते हैं ब्रोकर्स ने इन स्टॉक्स पर क्या अपनाई रणनीति

JEFFERIES ON ONGC

जेफरीज ने ओएनजीसी पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 390 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पॉलिसी की निरंतरता से कंपनी की प्रॉफिटैब्लिटी पिछले औसत की तुलना में ऊंची बनी रहनी चाहिए। स्टॉक में हालिया करेक्शन ओवरडन प्रतीत हो रहा है।

स्टॉक में दिखा हालिया करेक्शन निवेशकों के लिए एक आकर्षक एंट्री प्वाइंट प्रदान कर रहा है। Q3FY25 में केजी बेसिन उत्पादन और प्रॉफिटैब्लिटी में वृद्धि प्रमुख ट्रिगर होंगे।

NOMURA ON AXIS BANK

सब समाचार

+ और भी पढ़ें