Stocks on Broker's Radar: आईजीएल, जोमैटो, टीबीओ टेक पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

Stocks on Brokers Radar: IGL पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 575 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक वैश्विक गैस कटौती और एपीएम गैस आवंटन में कमी के बीच आईजीएल ने सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी हैं। ईवी पॉलिसी पर संकट कम होने पर निवेशकों का ग्रोथ पर भरोसा लौटना चाहिए

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 12:43 PM
ZOMATO पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 235 रुपये/शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी नजर आई। SAIL और नाल्को के शेयर 3% से ज्यादा फिसले। इसके साथ ही टाटा स्टील और हिंदुस्तान कॉपर भी नरम नजर आये। वहीं FMCG शेयरों में आज हल्की खरीदारी देखने को मिली। इस बीच आज बाजार में ब्रोकरेजेज फर्मों ने आईजीएल, जोमैटो, टीबीओ टेक के स्टॉक पर दांव गया है। ब्रोकरेज फर्मों ने इन स्टॉक्स पर कमाई के लिए ट्रेडिंग करने की राय दी है। मॉर्गन स्टैनली ने आईजीएल और जोमैटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

MORGAN STANLEY ON IGL

मॉर्गन स्टैनली ने आईजीएल पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 575 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वैश्विक गैस कटौती और एपीएम गैस आवंटन में कमी के बीच आईजीएल ने सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी हैं। चूंकि अल्टरनेट ईंधन की तुलना में सीएनजी आकर्षक बनी हुई है। इसलिए बढ़ोतरी से मार्जिन नॉर्मलाइजेशन को सपोर्ट मिलना चाहिए। ईवी पॉलिसी पर संकट कम होने पर निवेशकों का ग्रोथ पर भरोसा लौटना चाहिए। गैस सेक्टर में GAIL टॉप पिक है।

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक खरीदने से होगी तगड़ी कमाई


MORGAN STANLEY ON ZOMATO

मॉर्गन स्टैनली ने जोमैटो पर ओवरवेट कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 235 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि जेप्टो द्वारा फंडिंग राउंड जुटाने से क्विक कॉमर्स चैनल की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। निकट भविष्य में बिजनेस में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। इस स्टॉक कोई भी करेक्शन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदारी का अवसर हो सकता है।

GOLDMAN SACHS ON TBO TEK

गोल्डमैन सैक्स ने टीबीओ टेक पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,970 रुपये/शेयर तय किया है। FCF से PAT अनुपात 100% से अधिक रहने की उम्मीद है। FY24-30 के दौरान EBITDA/शुद्ध आय में ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।