Stocks on Broker's Radar: ट्रेंट, इंफोसिस, आईआईएफएल फाइनेंस और एबी कैपिटल पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

TRENT पर मोतीलाल ओसवाल 'खरीदारी' की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने ट्रेंट पर 5,500 रुपये के लक्ष्य के साथ बुलिश राय दी। ब्रोकरेज ने कहा कि कम डिमांड के बावजूद यह अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल नोट में कहा गया है कि ट्रेंट ने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल की है। यह आक्रामक रूप से स्टोर की संख्या बढ़ा रहा है

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 2:07 PM
Infosys पर मॉर्गन स्टैनली ने 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 1,650 रुपये तय किया है

Stocks on Broker's Radar: ट्रेंट कंपनी ने FY25 के लिए स्टोर गाइडेंस दिया है। FY25 में Westside के 30 स्टोर जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही Zudio के 200 नए स्टोर शुरू करने की कंपनी की योजना है। वहीं स्टार बाजार के भी 20-25 नए स्टोर शुरू करने का लक्ष्य कंपनी ने रखा है। कंपनी के नये प्लान से ये स्टॉक ब्रोकरेज के रडार आया है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक में बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके अलावा ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर इंफोसिस, आईआईएफएल फाइनेंस और एबी कैपिटल के स्टॉक्स आ गये हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर किस ब्रोकरेज फर्म ने क्या रेटिंग दी और क्या तय किया टारगेट प्राइस-

Motilal Oswal on TRENT

ब्रोकरेज ने 13 जून को एक नोट में कहा कि ट्रेंट 5,500 रुपये के लक्ष्य के साथ मोतीलाल ओसवाल के लिए 'खरीद' वाला विकल्प बना हुआ है। ये विवेकाधीन श्रेणी में कम मांग दिखने के बावजूद यह अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल नोट में कहा गया है कि ट्रेंट ने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल की है। खासकर वैल्यू परिधान सेगमेंट में इसने अच्छी हिस्सेदारी हासिल की है। ट्रेंट का मजबूत प्रदर्शन ऐस समय में आया है जब वह आक्रामक रूप से स्टोर की संख्या का विस्तार कर रहा है।


JEFFERIES ON IIFL FINANCE

जेफरीज ने आईआईएफएल फाइनेंस पर होल्ड कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 465 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि आरबीआई का विशेष ऑडिट उम्मीद से पहले खत्म हुआ। आरबीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार लेकिन प्रतिबंध के जल्दी समाधान की संभावना बढ़ गई है। गोल्ड लोन बुक तेजी से खुलने के साथ ही प्रतिबंध हटने के बाद पोर्टफोलियो के फिर से बनने में समय लग सकता है। इसमें वैल्यूएशन में गिरावट का जोखिम कम है।

एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में तीन कमाया 11% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

Morgan Stanley on Infosys

मॉर्गन स्टैनली ने इंफोसिस (Infosys) पर 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य 1,650 रुपये तय किया है। इसकी विवेकाधीन डिमांड पर यथास्थिति बनी हुई है। इसकी डील पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है। हाल की तिमाहियों में पाये गए सौदे रेवन्यू में तब्दील हो रहे हैं। FY25 मार्जिन आउटलुक का समर्थन करने वाले प्रोजेक्ट मैक्सिमस पर भरोस जताया

MORGAN STANLEY ON AB CAPITAL

मॉर्गन स्टैनली ने एबी कैपिटल (AB CAPITAL) पर 'इक्वल-वेट' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य 200 रुपये तय किया है। अगले तीन वर्षों में AUM दोगुना करने के लिए कंपनी ने अपना गाइडेंस दोहराया है। कंज्यूमर लोन में 1-2 तिमाहियों में ग्रोथ नजर आयेगी। मर्जर पर, मैनेजमेंट को अगले 6-9 महीनों में आवश्यक अप्रूवल प्रोसेस पूरा होने की उम्मीद है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।