एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 3 दिन में तीन कमाया 11% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

IEX पर Emkay Global के कपिल शाह ने 179 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। FirstSource पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 205 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 225 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 12:40 PM
Hindalco पर Finberg Management की मधु बंसल ने 678 रुपये के लेवल पर 615 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते Emkay Global के कपिल शाह, wavesstrategy.com के आशीष कयाल और Finberg Management की मधु बंसल के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर कपिल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 8.75% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 11.82% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.01% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला शेयरः BUY IEX


    कपिल शाह ने इस स्टॉक में 179 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 195 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 169 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY FirstSource

    आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 205 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 198 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 225 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Hindalco

    मधु बंसल ने इसमें 678 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 615 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 695 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    बाजार में निफ्टी ने फिर से छुई नई ऊंचाई, दिग्गज एक्सपर्ट्स के सुझाये ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

    Emkay Global के कपिल शाह का कमाईवाला शेयरः BUY Birlasoft

    कपिल शाह ने इस स्टॉक में 698 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 730 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 688 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Happy Forging

    आशीष कयाल ने इस स्टॉक में 1204 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1170 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1320 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY REC

    मधु बंसल ने इसमें 520 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 560 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 510 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।