कैन फिन होम्स (CAN FIN HOMES) का शेयर आज फोकस में रह सकता है। इसकी वजह ये है कि कंपनी में सुरेश श्रीनिवासन अय्यर की MD & CEO पद पर नियुक्ति हुई है। इसके पहले श्रीनिवासन बंधन बैंक (Bandhan Bank) में हाउसिंग फाइनेंस हेड रह चुके हैं। इस कंपनी के शेयर पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। इसके अलावा आज ब्रोकरेज के रडार पर गोदरेज कंज्यूमर (GODREJ CONSUMER), एसबीआई कार्ड (SBI CARD), जीएसके फार्मा (GSK PHARMA) के स्टॉक्स भी शामिल हैं। इसमें गोदरेज कंज्यूमर पर गोल्डमैन सैक्स की बुलिश राय है। जबकि एसबीआई कार्ड पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। जानते हैं ब्रोकरेज ने कितना टारगेट प्राइस तय किया है
JEFFERIES ON CAN FIN HOMES
जेफरीज ने कैन फिन होम्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 635 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि सीईओ के रूप में सुरेश अय्यर की नियुक्ति कंपनी के लिए पॉजिटिव साबित होगी।
गोल्डमैन सैक्स ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इस टर्नअराउंड में आगे तेजी आएगी। कंपनी ने पिछले एक साल में ग्रोथ के लिए कई सख्त फैसले लिए हैं। सख्त फैसलों का FY23 अर्निंग पर असर दिखा है।
मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 925 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नए कार्ड इश्यू में तेजी आई है। इसके EMI प्रोडक्ट्स की डिमांड अच्छी है। इसकी 2 तिमाही तक फंड लागत बढ़ सकती है।
मॉर्गन स्टैनली ने जीएसके फार्मा पर अंडरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1256 रुपये तय किया है। कंपनी के रेवन्यू में अगले 3 से 4 सालों में सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी।
मॉर्गन स्टैनली ने पीबी फिनटेक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 705 रुपये प्रति शेयर तय किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )