सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

TATA STEEL पर एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि स्टील कीमतों पर इंटरनेशनल मार्केट में दबाव जारी है। स्टील का भाव 8 महीनों की ऊंचाई से नीचे आया है। स्टील के दाम चीन में 4250 CNY/टन के नीचे आये है। कंपनी के शेयर में कमजोर ग्लोबल संकेतों से दबाव की आशंका है। पिछले हफ्ते स्टॉक में करीब 1.5% की गिरावट आई है

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 9:05 AM
Story continues below Advertisement
COCHIN SHIPYARD पर एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि इस कंपनी को 550 करोड़ रुपये का नया ऑर्र मिला है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार में कामकाज मिलाजुला नजर आ रहा है। वहीं ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता से कच्चा तेल 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कच्चे तेल का भाव 2% से ज्यादा फिसलकर 73 डॉलर के करीब आ गया है। जबकि पीली धातु यानी कि सोना उछल गया है। सोने का भाव 3% उछलकर 1980 डॉलर पर पहुंच गया है। सोना घरेलू बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। लिहाजा बाजार में गोल्ड लोन कंपनियों के शेयरों पर फोकस रहेगा। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में हर रोज की तरह बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COCHIN SHIPYARD और TATA MOTORS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. COCHIN SHIPYARD (GREEN)

    कंपनी को 550 करोड़ रुपये का नया ऑर्र मिला


    2. RVNL (GREEN)

    कंपनी ने 1,088 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई

    3. SJVN (GREEN)

    सब्सिडियरी SJVN ग्रीन एनर्जी को MSEDCL (महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) से ऑर्डर मिला। MSEDCL से 200 Mw के सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

    4. TORRENT PHARMA (Red)

    गुजरात यूनिट को US FDA ने 1 आपत्ति जारी की। US FDA ने 13-17 मार्च के बीच प्लांट की जांच की थी

    5. BLISS GVS PHARMA (Red)

    पालघर यूनिट को US FDA से 3 आपत्तियां मिली। US FDA ने 13-17 मार्च के बीच प्लांट की जांच की थी

    6. GODAVARI POWER & ISPAT (GREEN)

    कंपनी के बोर्ड ने 250 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी। टेंडर ऑफर के जरिए 250 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है

    7. SAURASHTRA CEMENT (GREEN)

    NCLT ने गुजरात सिद्धी सीमेंट के साथ मर्जर को मंजूरी दी है

    8. CAN FIN HOMES (GREEN)

    (GREEN) कंपनी के नए MD और CEO बने हैं

    9. SUMITOMO CHEMICALS (GREEN)

    गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से कंपनी को बड़ी राहत मिली है। GPCB भावनगर साइट पर दिया आदेश वापस लिया है। 4 मार्च को GPCB ने उत्पादन बंद करने का आदेश दिया था। ये हादसा 25 फरवरी को भावनगर प्लांट में हुआ था

    10. HAVELLS (GREEN)

    श्री सिटी प्लांट में AC का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-TATA MOTORS (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में दबाव की आशंका है। पिछले हफ्ते शेयर में करीब 4% की गिरावट दर्ज की

    2-TATA STEEL (Red)

    इंटरनेशनल मार्केट में स्टील कीमतों पर दबाव जारी है। स्टील का भाव 8 महीनों की ऊंचाई से फिसला है। चीन में स्टील के दाम 4250 CNY/टन के नीचे आये। कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में दबाव की आशंका है। पिछले हफ्ते शेयर में करीब 1.5% की गिरावट दर्ज की

    3- SAMVARDHANA MOTHERSON (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से IT शेयरों में दबाव की आशंका है

    4-TCS (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से IT शेयरों में दबाव की आशंका है

    5-INFOSYS (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से IT शेयरों में दबाव की आशंका है

    6-LTI (Red)

    कमजोर ग्लोबल संकेतों से IT शेयरों में दबाव की आशंका है

    7. Biocon (GREEN)

    बड़ी ब्लॉक डील होने से शुक्रवार को 9 प्रतिशत गिरा था लेकिन आज इसमें बाउंस बैक दिख सकता है

    8. Gail (GREEN)

    खबरों के चलते स्टॉक में तेजी की संभावना बनती है। सीएलएसए ने बुलिश राय दी है

    9. Petronet LNG (GREEN)

    खबरों के चलते स्टॉक में तेजी की संभावना बनती है। सीएलएसए ने बुलिश राय दी है

    10. Gujarat Gas (GREEN)

    खबरों के चलते स्टॉक में तेजी की संभावना बनती है। सीएलएसए ने बुलिश राय दी है

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।