आज के दिन HDFC/HDFC बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। HDFC में ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन है। HDFC के 45 साल का सफर शानदार रहा। इस दौरान HDFC वेल्थ क्रिएशन का दूसरा नाम बना। HDFC के सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट आज एक्सपायर हो जायेंगे। HDFC आज से HDFC बैंक में शामिल हो जाएगा। HDFC के 25 शेयर पर HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। इस स्टॉक में आज उतार-चढ़ाव संभव है। जेपी मॉर्गन ने HDFC बैंक के स्टॉक पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं पिडीलाइट पर सिटी ने डबल डाउनग्रेड किया है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है।
जेपी मॉर्गन ने एचडीएफसी बैंक पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मध्यम अवधि के लिहाज से HDFC और HDFC बैंक मर्जर अहम है। मर्जर के बाद 2% ROA बरकरार रहने का अनुमान है। अगले 2 साल में ब्रांच विस्तार HDFC बैंक के लिए अहम होगा।
सिटी ने पिडीलाइट पर डबल डाउनग्रेड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,800 रुपये/शेयर से घटाकर 2,200 रुपये/शेयर तय किया है। डाउनग्रेड इस आधार पर है कि FY24 के अनुमान में पहले से ही मार्जिन विस्तार को शामिल कर लिया है। वित्त वर्ष 2024 के बाद आय वृद्धि की गति सालाना 12-13% की रेवन्यू ग्रोथ के अनुरूप रहने की संभावना है।
मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3210 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी अनेक निवेशों को मोनेटाइज करना शुरू करेगी और नए क्षेत्रों में पूंजी लगायेगी। इसका नेट डेट चरम पर और EBIDTA रन रेट के करीब पहुंच गया है। इसमें आगे अनेक पॉजिटिव कैटालिस्ट दिख सकते हैं।
सिटी ने टाइटन पर रेटिंग को खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3280 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके स्टॉक मूल्य में हालिया तेजी के कारण इसे डाउनग्रेड किया गया है। इसमें आगे रीरेटिंग और अर्निंग अपग्रेड का सीमित दायरा दिख रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)