निफ्टी में न लें कोई शॉर्ट ट्रेड, बैंक निफ्टी में आज ट्रेडिंग करने से बचें- अनुज सिंघल

Nifty पर राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में अब भी लॉन्ग सौदों पर 19,300 का स्टॉपलॉस रखना चाहिए। निफ्टी अगर 19,500 के पार निकला तो स्टॉपलॉस को 19,400 पर लेकर आयें। निफ्टी को 19,380-19,420 के बीच खरीदें और इसमें स्टॉपलॉस 19,300 पर लगायें। आज निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं करना चाहिए

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 9:32 AM
Bank Nifty पर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक का टेक्सचर अब भी गिरावट का नजर आ रहा है। आज के लिए इसमें ट्रेडिंग करने से बचने की राय होगी

निफ्टी ने कल अपना स्टॉपलॉस नहीं तोड़ा और इसे कल अच्छी क्लोजिंग भी मिली। बैंक निफ्टी पर फिन निफ्टी, HDFC, HDFC बैंक का असर पड़ा। RIL ने छोटी अवधि में लीडरशिप के संकेत दिए। इंफोसिस, TCS में बॉटम बनने के साफ संकेत नजर आये। वहीं 3 दिन की गिरावट के बाद मिडकैप, स्मॉलकैप मजबूत होते हुए दिखाई दिये। मिडकैप इंडेक्स भी नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार नजर आया। अब भारत, US का महंगाई के आंकड़े आयेंगे। इसके साथ ही कंपनियों के नतीजों का मौसम भी शुरू हो रहा है। TCS और HCL टेक के नतीजे आज शाम आएंगे जो कि कमजोर रह सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज के दिन निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आज के लिए निफ्टी बैंक में ट्रेडिंग करने से बचना चाहिए।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज ने निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि निफ्टी ने कल सोमवार के शिखर के ऊपर पूरे दिन कारोबार किया। निफ्टी में अब भी लॉन्ग सौदों पर 19,300 का स्टॉपलॉस रखना चाहिए। निफ्टी अगर 19,500 के पार निकला तो स्टॉपलॉस को 19,400 पर लेकर आयें। निफ्टी के लिए रजिस्टेंस जोन 19,515-19,540 के स्तर के बीच नजर आ रहा है।

इसमें मोमेंटम आने पर निफ्टी 19,540 के ऊपर 19,700 तक जा सकता है। HDFC का आज आखिरी दिन है लिहाजा इसमें उतार-चढ़ाव संभव है। HDFC बैंक का आज का निचला स्तर आगे लंबे वक्त का निचला स्तर हो सकता है। निफ्टी को 19,380-19,420 के बीच खरीदें और इसमें स्टॉपलॉस 19,300 पर लगायें। आज निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं करना चाहिए।


सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज ने बैंक निफ्टी पर रणनीति बताते हुए कहा कि निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। लंबे वक्त के बाद निफ्टी बैंक 10 DEMA के नीचे बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के लिए सपोर्ट 44,513 (20 DEMA) के स्तर पर है। HDFC बैंक के चलते निफ्टी बैंक को संदेह का लाभ मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी बैंक का टेक्सचर अब भी गिरावट का नजर आ रहा है। आज के लिए निफ्टी बैंक में ट्रेडिंग करने से बचने की राय होगी। HDFC बैंक मर्जर के चलते आज बड़ी उठा-पटक दिखने की संभावना है। सभी लॉन्ग सौदों पर 44,513 (20 DEMA) का स्टॉपलॉस रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।