Get App

Stocks on Broker's Radar: HDFC बैंक, पिडीलाइट, रिलायंस, टाइटन पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

HDFC BANK पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट कॉल दी है।इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि HDFC और HDFC बैंक मर्जर मध्यम अवधि के लिहाज से अहम है। मर्जर के बाद 2% ROA बरकरार रहने का अनुमान है। HDFC बैंक के लिए अगले 2 साल में ब्रांच विस्तार अहम होगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 10:26 AM
Stocks on Broker's Radar: HDFC बैंक, पिडीलाइट, रिलायंस, टाइटन पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें
RELIANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 3210 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है

आज के दिन HDFC/HDFC बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। HDFC में ट्रेडिंग का आज आखिरी दिन है। HDFC के 45 साल का सफर शानदार रहा। इस दौरान HDFC वेल्थ क्रिएशन का दूसरा नाम बना। HDFC के सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट आज एक्सपायर हो जायेंगे। HDFC आज से HDFC बैंक में शामिल हो जाएगा। HDFC के 25 शेयर पर HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंगे। इस स्टॉक में आज उतार-चढ़ाव संभव है। जेपी मॉर्गन ने HDFC बैंक के स्टॉक पर ओवरवेट नजरिया अपनाया है। वहीं पिडीलाइट पर सिटी ने डबल डाउनग्रेड किया है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग दी है।

JP MORGAN ON HDFC BANK

जेपी मॉर्गन ने एचडीएफसी बैंक पर ओवरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मध्यम अवधि के लिहाज से HDFC और HDFC बैंक मर्जर अहम है। मर्जर के बाद 2% ROA बरकरार रहने का अनुमान है। अगले 2 साल में ब्रांच विस्तार HDFC बैंक के लिए अहम होगा।

CITI ON PIDILITE

सिटी ने पिडीलाइट पर डबल डाउनग्रेड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2,800 रुपये/शेयर से घटाकर 2,200 रुपये/शेयर तय किया है। डाउनग्रेड इस आधार पर है कि FY24 के अनुमान में पहले से ही मार्जिन विस्तार को शामिल कर लिया है। वित्त वर्ष 2024 के बाद आय वृद्धि की गति सालाना 12-13% की रेवन्यू ग्रोथ के अनुरूप रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें