Stocks on Brokers Radar: चोला इनवेस्ट, भारती एयरटेल, फिनिक्स मिल्स, टाटा स्टील और हिंडाल्को पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

BHARTI AIRTEL पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,015 रुपये/शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक 22 सर्कल्स में से 19 सर्कल्स में एंट्री प्लान्स में कंपनी ने 57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। इससे ARPU में 3% का बूस्ट दिखाई दे सकता है। वहीं कंपनी के सीईओ सुनील मित्तल को 2023 के मध्य में और हाईक की उम्मीद जताई है

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 10:23 AM
PHOENIX MILLS पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1711 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एनएसई ने अदाणी ग्रुप के तीन शेयरों अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर और अदाणी विल्मर को शॉर्ट टर्म ASM की लिस्ट में डाला। अदाणी एंटरप्राइजेज को सोमवार को ही ASM लिस्ट से बाहर निकाला था। इन स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं मेटल सेक्टर पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। उन्होंने कहा चीन में इकोनॉमिक रिकवरी से फायदा होगा। टाटा स्टील और हिंडाल्को में करीब 40% UPSIDE के लक्ष्य दिये हैं। इसके अलावा सीएलएसए चोला इनवेस्ट पर बुलिश रेटिंग दी है। भारती एयरटेल पर सीएलएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। जबकि फिनिक्स मिल्स के स्टॉक में भी ब्रोकरेज को तेजी की उम्मीद है।

    CLSA ON CHOLA INVEST

    सीएलएसए ने चोला इनवेस्ट पर राय देते हुए कहा है कि Aptus की खरीद से RoA में तेजी और EPS पर असर संभव है।

    CLSA ON BHARTI AIRTEL


    सीएलएसए ने भारती एयरटेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,015 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 22 सर्कल्स में से 19 में एंट्री प्लान्स में 57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी से ARPU में 3% का बूस्ट दिखाई दे सकता है। जबकि कंपनी के सीईओ सुनील मित्तल को 2023 के मध्य में और हाईक की उम्मीद है।

    सीधा सौदा- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    CLSA ON PHOENIX MILLS

    सीएलएसए ने फिनिक्स मिल्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1711 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि स्टोर कंजम्पशन में सालाना आधार पर फरवरी महीने में 20% की ग्रोथ देखने को मिली। ये ग्रो प्रीकोविड लेवल्स से 10 प्रतिशत अधिक रही।

    JEFFERIES ON METALS

    जेफरीज ने मेटल्स पर राय देते हुए कहा कि चीन के आर्थिक आंकड़े से रिकवरी के संकेत मिले हैं। 2023 में चीन एक्सपोर्ट स्टील प्राइस में 14% की बढ़ोतरी देखने को मिली। इन्होंने टाटा स्टील पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके अलावा हिंडाल्को पर भी खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 570 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।